मौसमी सब्जियों से बनाएं इंस्टेंट अचार, रोजाना के खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

जब मौसम थोड़ा ठंडा होता है, तो किसी ना किसी का अचार बनाया जाता है। ऐसा हो ही नहीं सकता कि मूली या फिर सब्जियों का अचार ना खाया जाए। ठंड का मौसम आते ही मार्केट में मौसमी सब्जियां आना शुरू हो जाती हैं। ताजी-ताजी अचार और खट्टा पानी....का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।
कुछ लोग तो अचार खाने के इतने शौकीन होते हैं कि वह खाली यही खाते हैं, लेकिन ज़रा सोचिए कि अगर अचार खट्टा न हो तो आपको कैसा लगेगा? कहा जाता है कि अचार जब तक खट्टा न हो मजा नहीं आता है। ज्यादातर उन लोगों को परेशानी होती है, जो पहली बार बना रहे होते हैं या विदेश में रह रहे होते हैं।
सब्जियों का इंस्टेंट अचार Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें सब्जियों का अचार।
Ingredients
- मिक्स वेज- 1 कप
- आंवला- 100 ग्राम
- चीनी- 100 ग्राम
- सौंफ- 1 चम्मच
- कलौंजी- आधा चम्मच
- जीरा पाउडर- आधा चम्मच (भुना हुआ)
- काला नमक- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- तेल- 1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
Step
- Step 1:
अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्स वेज और आंवला को अच्छी तरह से धो लें।
- Step 2:
जब 3 सीटी आ जाए, तो गैस बंद कर दें और आंवले को निकालकर गुठली निकाल लें।
- Step 3:
फिर एक पैन में तेल गर्म करें फिर उसमें हींग, कलौंजी और सौंफ डाल दें।
- Step 4:
इसमें चीनी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, सफेद नमक, काला नमक डालें।
- Step 5:
जब चीनी अच्छी तरह से मेल्ट हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे किसी जार में डालकर रख दें।
ऐसे में हम आपके लिए इंस्टेंट रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे स्टोर करके पूरी सर्दियां आराम से खाया जा सकता है।
विधि
- अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्स वेज और आंवला को अच्छी तरह से धो लें। फिर उसे गैस पर उबालने के लिए रख दें।
- जब 3 सीटी आ जाए, तो गैस बंद कर दें और आंवले को निकालकर गुठली निकाल लें। फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- मेहमानों का मुंह मीठा करने के लिए चाहते हैं कुछ खास, तो ट्राई करें ये स्पेशल सिंधी मिठाई
- फिर एक पैन में तेल गर्म करें फिर उसमें हींग, कलौंजी और सौंफ डाल दें।
- अब इसमें उबले हुए आंवला और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में चाय के साथ सर्व करें यह हेल्दी पकोड़ा खाने में है लाजवाब
- अब इसमें चीनी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, सफेद नमक, काला नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- जब चीनी अच्छी तरह से मेल्ट हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे किसी जार में डालकर रख दें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।