5 मिनट में घर पर बनाएं 'रबड़ी मलाई टोस्ट'

मीठा खाने के शौकीन लोग हमेशा ही मिठाई की तलाश में रहते हैं। मगर घर पर हर वक्त मिठाई उपलब्ध हो यह जरूरी तो नहीं है। ऐसे में जब मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो सबसे आसान हलवा बनाना ही लगता है। जाहिर है, हर बार हलवा खाने का मन नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी मिठाई बनाना सिखाएंगे, जो केवल 5 मिनट में तैयार की जा सकती है।
बेस्ट बात तो यह है कि इस मिठाई को तैयार करने के लिए आपको किसी खास इंग्रेडिएंट्स की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। केवल ब्रेड, दूध और कुछ ड्राई फ्रूट्स की मदद से आप इस मिठाई को तैयार कर सकती हैं। इस मिठाई का नाम है 'रबड़ी मलाई टोस्ट'। जी हां, आपने अब तक मलाई टोस्ट के बारे में सुना होगा मगर हम आपको 'रबड़ी मलाई टोस्ट' की रेसिपी बताएंगे, जो स्वाद में मलाई टोस्ट से एकदम अलग है।
'रबड़ी मलाई टोस्ट' Recipe Card
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर पर केवल 5 मिनट में टेस्टी 'रबड़ी मलाई टोस्ट' तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 2 ब्रेड स्लाइस
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1 कप दूध
- 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स (काजू
- बादाम
- पिस्ता और किशमिश)
- 1 छोटा चम्मच ड्राई रोज पेटल्स
Step
- Step 1:
ब्रेड के किनारों को चाकू की मदद से कट कर लें और ब्रेड को डायगोनल काट लें।
- Step 2:
इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन में घी गर्म करें। घी के गर्म होने पर ब्रेड को दोनों तरफ से सेक लें।
- Step 3:
ब्रेड को धीमी आंच पर कड़ा होने तक सेकें। ऐसा करने में आपको 2 मिनट का ही समय लगेगा।
- Step 4:
इसके बाद आप इसी पैन में दोबारा थोड़ा सा घी डाल कर गरम करें और फिर आप दूध डाल दें।
- Step 5:
जब दूध में उबाल आने लगे, तो आप उसमें मिल्क पाउडर मिला लें। ऐसा करने पर दूध गाढ़ा हो जाएगा और रबड़ी जैसा दिखने लगेगा।
- Step 6:
अब आप इस रबड़ी को ब्रेड पर स्प्रेड करें और ऊपर से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और गुलाब के फूल की सूखी हुई पंखुड़ियां डालें।
- Step 7:
अब आप 'रबड़ी मलाई टोस्ट' गर्म या ठंडा जैसा चाहें वैसे सर्व कर सकती हैं। यह रेसिपी आपको अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
तो चलिए जानते हैं 'रबड़ी मलाई टोस्ट' बनाने की आसान विधि-
इसे जरूर पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं ब्रेड की बर्फी, जानें इसकी रेसिपी
विधि
- सबसे पहले आपको चाकू की मदद से ब्रेड के किनारों को काट लेना है और अलग कर लेना है। इसके बाद ब्रेड को आप मनचाहे शेप में काट सकते हैं। बेहतर होगा कि आप ब्रेड को तिकोना काट लें।
- अब आप एक नॉन स्टिक पैन लें और उसमें थोड़ा सा घी डाल लें। घी के गर्म होने पर ब्रेड को दोनों तरफ से सेकें। ब्रेड को सेकते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आंच अधिक न हो। तेज आंच पर ब्रेड को सेकने पर वह जल भी सकती है।
- ब्रेड को 2-3 मिनट ही सेकने पर उसमें कड़कपन आ जाएगा। अगर आपके पास घर पर टोस्टर है, तो आप उसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- ब्रेड जब अच्छी तरह से टोस्ट हो जाए, तो उसी पैन में आप थोड़ा सा घी और डालें और फिर दूध डाल दें। आप उबला हुआ दूध इस्तेमाल कर सकती हैं।
- जब दूध में उबाल आने लगे तो उसमें मिल्क पाउडर डालें, इसे डालते ही दूध में थिकनेस आ जाएगी। अगर कम थिकनेस आ रही है, तो आप मिल्क पाउडर की मात्रा को बढ़ा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ब्रेड क्रम्ब्स से आप भी बना सकती हैं 3 टेस्टी स्वीट डिशेज़
- 2 मिनट में ही आपकी रबड़ी बन कर तैयार हो जाएगी। अब आप रबड़ी को ब्रेड पर स्प्रेड करें और ऊपर से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और साथ ही गुलाब के फूल की सूखी हुई पंखुड़ियां डालें।
- 'रबड़ी मलाई टोस्ट' बन कर तैयार हो जाए तो आप इसे गर्म या ठंडा जैसा आपका मन हो, सर्व कर सकती हैं।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।