स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर चुकंदर की खीर बनाएं, नोट करें रेसिपी

भारतीय लोग खीर खाना बहुत पसंद करते हैं। खासकर खाने के बाद कुछ मीठा खाना हो तो कई लोग खीर खाना पसंद करते हैं। कई बार तो खीर का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आने लगता है।
वैसे तो आपने मखाने की खीर, नारियल की खीर आदि कई तरह की खीर का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी चुकंदर की खीर का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो अब आपको चुकंदर की खीर का भी स्वाद ज़रूर चखना चाहिए।
इस लेख में हम आपको कुचंदर की खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाने में न ही अधिक समय लगता है और न ही अधिक मेहनत लगती है। किसी विशेष मौके पर भी इसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
चुकंदर की खीर Recipe Card
इस आसान विधि से आप भी चुकंदर की खीर बनाएं।
Ingredients
- दूध-1/2 लीटर
- घी-2 चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच
- चुकंदर-1 कप कद्दूकस किया हुआ
- चीनी-1/2 कप
- इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
- चावल-1/2 कप
Step
- Step 1:
चुकंदर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध को उबलने के लिए रख दें।
- Step 2:
जब दूध उबलने लगे तो उसमें चावल को डालकर कुछ समय तक अच्छे से पका लें।
- Step 3:
इधर एक पैन में घी को डालकर गर्म करें। जब पैन गर्म हो जाए तो कद्दूकस चुकंदर को डालकर कुछ समय के लिए भून लें।
- Step 4:
अब भूने चुकंदर को दूध में डालकर लगभग 10 मिनट के लिए पका लें।
- Step 5:
अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 6:
इसके बाद खीर में ड्राई फ्रूट्स को डालकर गैस को बंद कर दें।
बनाने का तरीका
- चुकंदर की खीर बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले चुकंदर को साफ करके अच्छे से कद्दूकस कर लीजिए। इधर एक बर्तन में दूध को रखकर उबलने के लिए रख दें।
- जब दूध उबलने लगे तो उसमें चावल को डालकर कुछ समय पकने के लिए छोड़ दें। इधर एक पैन में घी को डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें चुकंदर को डालकर कुछ देर के लिए भून लें।
इसे भी पढ़ें: दाल-चावल के बैटर से नहीं ब्रेड से बस 5 मिनट में बनाएं डोसा, जानें इंस्टेंट रेसिपी
- अब भूने चुकंदर को दूध में डालकर लगभग 10 मिनट के लिए पका लें। खीर बनाते समय बीच-बीच में खीर को चलाते रहे ताकि चावल आपस में चिपके नहीं।(कई वैरायटी में बना सकती हैं स्वादिष्ट खीर)
- 10 मिनट पकने के बाद खीर में चीनी और इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और गैस को बंद कर लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।