Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:30 AM IST

बच गया है रसमलाई का रस और रबड़ी, तो ऐसे करें रियूज

तीज-त्यौहार में मिठाई न आए ऐसा हो नहीं सकता। बता दें कि घर में आए दिन रसमलाई आते रहती है, ऐसे में रसमलाई का स्पंज खा लेते हैं, लेकिन रस बच जाती है, तो इन तरीकों से रियूज कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-23, 16:24 IST
Recipes with leftover rasmalai

राखी, तीज,  व्रत और दूसरे त्योहारों में लोग मार्केट से रसमलाई जरूर लाते हैं। रसमलाई एक बंगाली मिठाई है, जिसे खाना हर कोई पसंद करते हैं। रसमलाई के रसगुल्ले या स्पंज को तो सभी खा जाते हैं, लेकिन डिब्बे में अक्सर रस या रबड़ी बच जाती है। आज के इस लेख में हम आपको रसमलाई की बची हुई रस के रियूज के बारे में बताएंगे। आप रसमलाई के रस या रबड़ी से इन रेसिपीज को बना सकते हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं।

रसमलाई के रस से ट्राई करें ये रेसिपीज  

Reuse rasmalai rabdi recipe ideas

1. रसमलाई फ्लेवर्ड मिल्क शेक

सामग्री: रसमलाई का रस, रबड़ी, दूध, चीनी (आवश्यकता अनुसार), बर्फ के टुकड़े

विधि:

  • ब्लेंडर में रसमलाई का रस और रबड़ी डालें।
  • इसमें दूध और चीनी डालें।
  • बर्फ के टुकड़े डालें और अच्छे से ब्लेंड करें।
  • ठंडा मिल्क शेकको गिलास में डालें और ऊपर से कटे हुए नट्स या सूखे मेवे डालकर सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: लड्डू गोपाल के लिए पंजीरी और खीर की जगह बनाएं ये साउथ इंडियन स्वीट्स 

2. रसमलाई पुडिंग

सामग्री: रसमलाई का रस, रबड़ी, चीनी (आवश्यकता अनुसार), पनीर 

विधि:

  • रसमलाई का रस और रबड़ी को एक बर्तन में मिलाएँ।
  • इसमें थोड़ी सी चीनी डालें और उबालें।
  • एक कप पनीर को मैश करके डालें और अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर पकाएं।
  • मिश्रण को सेट होने के लिए एक ट्रे में डालें और ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने पर कटे हुए टुकड़ों में काटें और सर्व करें।

3.केक में करें रसमलाई के रस का इस्तेमाल

How to repurpose leftover rasmalai rabdi

सामग्री: रसमलाई का रस, रबड़ी, केक का टुकड़ा या ब्रेड के टुकड़े, सूखे मेवे, चीनी

विधि:

  • केक या ब्रेड के टुकड़ों को रसमलाई के रस में डुबोएँ।
  • एक बर्तन में रबड़ी की एक लेयर डालें।
  • उसके ऊपर केक या ब्रेड के टुकड़े रखें।
  • फिर से रबड़ी की लेयर डालें और इसी तरह से लेयर्स बनाते जाएँ।
  • ऊपर से सूखे मेवे और चीनी डालें।
  • ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा होने पर परोसें।

इसे भी पढ़ें: बिना खाए ज्यादा पककर खराब हो जाते हैं केले? तो इन ट्रिक्स को करें फॉलो

4.  फ्रूट सलाद में करें रसमलाई के रस का इस्तेमाल

सामग्री: रसमलाई का रस, रबड़ी, पसंदीदा फल (जैसे सेब, केला, अंगूर), शहद

विधि:

  • फल को छोटे टुकड़ों में काटें।
  • एक बर्तन में रसमलाई का रस और रबड़ी मिलाएँ।
  • इस रसमलाई के रस और रबड़ी में कटे हुए फलों को डालें।
  • ऊपर से कुछ बूंद शहदकी डालें और हल्का सा मिलाएँ।
  • इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा होने पर परोसें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।