जन्माष्टमी (Janmashtami 2025) का त्योहार कृष्ण भक्तों के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में कृष्ण भक्त इस दिन न केवल व्रत रखते हैं बल्कि भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उनका भोग भी लगाते हैं। यदि आप भी भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप दूध से बनी 2 चीजों का भोग भगवान श्री कृष्ण को लगा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं कलाकंद और चौलाई की खीर की। ये दोनों ही दूध से बनने वाली चीजें हैं और स्वाद में भी बेहद टेस्टी होती हैं। ऐसे में आप इन दोनों चीजों का भोग श्री कृष्ण को लगा सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि आप कलाकंद और दूध की चौलाई कैसे बनाएं। पढ़ते हैं आगे...
जन्माष्टमी भोग (Janmashtami Bhog 2025)
बता दें कि जन्माष्टमी पर जो लोग व्रत रखते हैं वे व्रत खोलने से पहले भगवान श्रीकृष्ण का भोग लगाते हैं। उसके बाद वो भोग पूरे परिवार या आस पड़ोस में बटता है। उसके बाद ही सब अपना व्रत खोलते हैं। मान्यता है कि वो भोग भगवान श्री कृष्ण का प्रसाद माना जाता है, जो आर्शीवाद के रूप में सब मिलता है।
चौलाई की खीर (Chaulai kheer)
दूध - 1 लीटर
चौलाई की लाई - 2 कप
इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स - 1/2 कप
स्वादनुसार चीनी
केसर के धागे - 5-6 (दूध में भीगे हुए)
कैसे बनाएं चौलाई की खीर?
- सबसे पहले आप एक कढ़ाई लें और उन्हें भून लें। इन्हें भूनने का भी एक तरीका होता है। बता दें कि आपको ज्यादा देर तक चौलाई को कढ़ाई में नहीं भूनना है वरना ये जल भी सकते हैं। बस आप एक मुट्ठी कढ़ाई में डालें और 2 मिनट बाद ही निकाल लें। यदि कढ़ाई तेज है तो आप कोशिश करें, 1 मिनट में चौलाई को निकाल लें। वैसे कढ़ाई को मीडियम आंच पर रखें।
- दूसरी तरफ आप दूध को पकाएं और उसमें चौलाई डालें। अब हल्के हल्के हाथों से चलाएं।
- अब आप इलायची का पाउडर और कटे हुए मेवों को डाल दें और साथ में चीनी को भी डालें। श्री कृष्ण का भोग लगाएं।
इसे भी पढ़ें -Janmashtami 2025 Panchamrit Recipe: दूध, दही और घी से ऐसे बनाएं जन्माष्टमी के लिए पंचामृत, जानें रेसिपी
कलाकंद की सामग्री
दूध - 2 लीटर
चीनी - 250 ग्राम
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 2
कलाकंद कैसे बनाएं?
- सबसे पहले 2 लीटर दूध लें और अलग-अलग बर्तनों में एक-एक लिटर कर लें। इसके बाद एक लीटर को गाढ़ा होने के लिए रख दें।
- वहीं दूसरे लीटर दूध में नींबू को डालकर छैना फाड़ लें। जैसे आप छैना फाड़ेंगे तो उसे सूती कपड़े में डालकर सारा पानी निकाल दें और साथ में ठंडा पानी डालकर अच्छे से मसलें, जिससे उसका सारा खट्टापन भी निकल जाए। अब आप किसी सूती कपड़े में बांध कर उसका पानी निकाल लें।
- वहीं दूसरी और जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें छैना मिलाएं और धीमी आंच पर रखें। फिर 5 मिनट तक चलाने के बाद उसमें चीनी और इलायची पाउडर को डाल दें।
- जब दूध अच्छे से जम जाए तो थाली में हल्का सा घी लगाकर मिश्रण को निकालें। अब फ्रिज में सेट होने के लिए रखने दें। जब ये अच्छे से सेट हो जाए तो उसे चाकू की मदद से काटकर बर्फी बना लें और भगवान श्री कृष्ण का भोग लगाए। आप इसके ऊपर चांदी का वरक भी लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें -Janmashtami 2025 Laddu gopal Shringar: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का सुंदर श्रृंगार कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों