Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

घर में बच्चे नहीं खाते हैं तोरई तो इस आसान तरीके से बनाएं सब्जी

अगर आपके घर में भी तोरई की सब्जी को कोई पसंद नहीं करता है तो उसे इस तरह से बनाने की कोशिश करें। 
Updated:- 2022-06-07, 10:52 IST
how to cook torai

गर्मियों का समय चल रहा है और घर पर ऐसी सब्जियां बनाना मुश्किल हो गया है जो घर के सभी लोग आसानी से खा लें। इस दौरान खाने का स्वाद भी सही नहीं आता है और ऐसे में ये जरूरी है कि आप घर में बच्चों को सारे पौष्टिक तत्वों से भरपूर खाना खिलाएं। पर अधिकतर घरों में ये समस्या होती है कि बच्चे तोरई, लौकी, कद्दू, टिंडा जैसी सब्जियां नहीं खाते हैं जो असल में काफी जरूरी होती हैं। इन सब्जियों में हर तरह का पौष्टिक गुण होता है, लेकिन स्वाद नहीं। ऐसे में अगर आपके घर में भी यही हाल है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं तोरई की सब्जी बनाने की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी।

चना तोरई सब्जी Recipe Card

इस सब्जी को बनाने में बहुत ज्यादा मसालों का भी इस्तेमाल नहीं किया गया है और ऐसे में ये ज्यादा हेल्दी होती है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 30 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 2 तोरई
  • 1 छोटा प्याज
  • 1/2 टमाटर कटा हुआ
  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • 1/4 कप चना दाल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 5-6 करी पत्ते
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा पीस गुड़ (ऑप्शनल)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले दाल भिगो दें।

  2. Step 2:

    अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा, चुटकी भर हींग, करी पत्ते और कटे हुए प्याज डालकर भूनें।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छे से पकाएं, इसे कच्चा बिल्कुल ना छोड़ें।

  4. Step 4:

    अब इसमें सूखे मसाले और कटे हुए टमाटर डालें।

  5. Step 5:

    इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चना दाल डालकर अच्छे से मिक्स करें और कवर करके 10 मिनट तक पकाएं।

  6. Step 6:

    अब इसमें तोरई डालें और आखिर में नमक डालकर थोड़ी देर पकाएं।

  7. Step 7:

    इसे धनिया पत्ते से गार्निश करें और आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी तोरई की सब्जी तैयार है।

बनाने का तरीका-

  • इस रेसिपी में हम तोरई के साथ-साथ दाल का इस्तेमाल भी करेंगे। इसके लिए 1 घंटा पहले ही आप दाल को भिगो कर रख दें।
  • तोरई को अच्छे से छीलकर काट लें और इसे छोटे-छोटे साइज में काट लें।
  • एक पैन में तेल गर्म करें और ये सरसों का तेल हो तो अच्छा है। इस तेल को अच्छे से गर्म करना है और उसके बाद इसमें सरसों के बीज, जीरा, चुटकी भर हींग, करी पत्ते, कटा हुआ प्याज आदि सब डालना है जिससे ये ट्रांसपेरेंट हो जाए।
  • अब यहां पर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और इसे तब तक भूनें जब तक अच्छी महक नहीं आने लगती है।
  • इसमें सूखे मसाले डालें और उसके 30 सेकंड बाद टमाटर डालें।
  • अब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, भिगोई हुई चना दाल मिलाकर अच्छे से भूनें और इसे कवर करने के बाद 10 मिनट पकाएं।
  • अब लास्ट स्टेप में तोरई डालें और फिर थोड़ा सा भूनकर इसमें नमक डालें और इसके गलने तक इसे पकाएं।
  • इसे धनिया से गार्निश करें और बस आपका काम हो गया।

इसे जरूर पढ़ें- हलवाई जैसी पेठे की सब्जी बनाने के लिए फॉलो करें स्टेप्स

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।