पनीर से झटपट बनाएं ये 2 सब्जियां, रोटियों के साथ दोगुना हो जाएगा स्वाद

जब भी घर में कोई स्पेशल मेहमान आता है तो हम पनीर की सब्जी बनाते हैं। भारतीय घरों में पनीर खास मौकों पर ही बनता है, लेकिन यदि आप पनीर की सब्जी बनाकर बोर हो गई हैं तो ऐसे में आप आप कुछ नई रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं। जी हां, पनीर से बहुत अच्छी-अच्छी रेसिपीज तैयार की जा सकती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं पनीर मलाई भुर्जी और पोहा पनीर कटलेट की। ये 10 से 15 मिनट में बनने वाली रेसिपीज हैं। ऐसे में इन दोनों रेसिपीज के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
पनीर मलाई भुर्जी
मोटी हरी मिर्च - 1
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
पनीर - 250 -300 ग्राम
बड़ा प्याज - 1
बड़ा टमाटर - 1
लालमिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
स्वादानुसार नमक
कैसे बनाएं पनीर मलाई भुर्जी?
- सबसे पहले आप पनीर को कद्दूकस कर लें और उसे एक प्लेट में अलग रख दें।
- अब आप एक कढ़ाई में घी या तेल डालकर जीरा डालें और जब जीरा सुनहरा हो जाए तो उसमें कटी हुई प्याज डालें और बारिक कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- अब आप छोटे कटे हुए टमाटर डालकर भूनें।
- इसी के साथ जरूरी मसाले जैसे - हल्दी, नमक, लाल मिर्च डालें।
- अब आप इसी समय थोड़ी सी मलाई डाल दें। मलाई डालने से पनीर की भुर्जी का कलर अच्छा आता है साथ ही स्वाद ही बढ़ जाता है।
- अब आप कद्दूकस किए हुए पनीर को डालकर अच्छे से भूनें।
- थोड़ी देर के लिए पनीर को पकाने के लिए रख दें और फिर गर्म मसाला डालें। आपकी पनीर मलाई भुर्जी तैयार है।
इसे भी पढ़ें - दुनिया की सबसे पॉपुलर डिश में तीसरे नंबर पर आया 'शाही पनीर', लिस्ट में शामिल हुए 6 भारतीय पकवान
पोहा पनीर कटलेट
पोहा (भिगोया हुआ) - 2 कप
आलू (उबला व मैश कर) - 1 कप
पनीर (मैश किया हुआ) - 1 कप
1 प्याज (बारीक कटा)
अदरक व हरी मिर्च की पेस्ट - 2 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
पोहा पनीर कटलेट कैसे बनाएं?
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप पोहों को पानी में भिगोएं। हालांकि, ज्यादा देर के लिए न भिगोएं।
- अब आप बने मिश्रण में कद्दूकस किया पनीर और आलू डालें।
- अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें और साथ ही साथ जरूरी मसाले जैसे- लाल मिर्च, हल्दी, नमक आदि को मिलाएं।
- साथ में आप जरूरी सब्जियां जैसे - प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया आदि को मिलाएं।
- इसके बाद दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और टिक्की की शेप दे दें।
- अब आप एक तवे पर घी डालें और टिक्की को सेंकें। अब चटनी के साथ गर्म-गर्म सर्व करें। आपके पोहे पनीर कटलेट तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें - दूध से नहीं चावल से बनाएं सॉफ्ट पनीर
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।