Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

खजूर की इस लाजवाब रेसिपी को रमजान में जरूर करें ट्राई

खजूर खुद एक डेजर्ट है, जिसे इफ्तार के वक्त खाया जाता है। मगर क्या आपको पता है कि खजूर से भी कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं। इसके लिए बस आपको हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-01, 10:51 IST
how to make stuffed dates in hindi

रमजान में अच्छी डाइट, एक्सरसाइज, भरपूर नींद और जल्दी उठना लाइफस्‍टाइल से जुड़े कुछ बदलाव हैं, जो आपको हेल्दी और तनाव मुक्त रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, आप कुछ फलों को डाइट में शामिल करके भी हेल्दी रह सकते हैं। ऐसा ही एक फल खजूर है, जो कई फायदे दे सकता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sanjeev Kapoor (@sanjeevkapoor)

भरवां खजूर Recipe Card

इन टिप्स की मदद से खजूर से यह स्वादिष्ट डेजर्ट बनाएं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 16- खजूर
  • 1 चम्मच- बादाम
  • 16- काजू
  • 100 ग्राम- खोया
  • 2 बड़े चम्मच- कैस्टर शुगर
  • 1 चम्मच- घी

Step

  1. Step 1:

    खजूर में चीरा लगाएं और बीज निकाल लें। अब उन्हें धीरे से खोलें और एक तरफ रख दें।

  2. Step 2:

    अब ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें।

  3. Step 3:

    फिर एक बाउल में खोया, बादाम, कैस्टर शुगर को अच्छी तरह से मिलाएं।

  4. Step 4:

    फिर खोया के टुकड़े कर लें और बादाम, काजू, कैस्टर शुगर को एक साथ मिलाएं।

  5. Step 5:

    अब सामग्रियों को पैन में डालकर हल्की आंच पर लगातार चलाने हुए भून लें।

  6. Step 6:

    स्टफिंग को ठंडा करें और फिर इसे खजूर के अंदर भरें।

  7. Step 7:

    जब सभी खजूर में स्टफिंग भर जाए, तो ऊपर से कसा हुआ नारियल डालकर सर्व करें।   

इसे खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, तभी इफ्तार में सबसे पहले खजूर ही खाए जाते हैं। आम दिनों में कई लोग खजूर को मॉर्निंग डाइट का हिस्सा बनाते हैं। आप इसे रात-भर पानी में भिगोकर या कच्चा भी खा सकते हैं, लेकिन आपको खजूर रोजाना खाना चाहिए। हालांकि, रोजाना खाने से न सिर्फ बोरियत होने लगती है, बल्कि मजा भी नहीं आता।  

ऐसे में जरूरत होती है कुछ नया और अच्छा बनाने की। वैसे तो खजूर खुद एक डेजर्ट है, लेकिन यकीन मानिए खजूर को स्टफिंग करके खाएं। इससे न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा, बल्कि आपको बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा। इसे आप कभी भी, कहीं भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। 

बस आपको हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा, तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं घर पर खजूर स्टफिंग बनाने की आसान रेसिपी क्या है।

विधि 

How long do you need to soak dates

  • इसे बनाने के लिए डिब्बे से खजूर को निकालें। फिर बड़ी ही सावधानी से चीरा लगाएं और बीज निकाल लें। अब उन्हें धीरे से खोलें और एक तरफ रख दें। 
  • अब ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें। फिर एक बाउल में खोया, बादाम, कैस्टर शुगर को अच्छी तरह से मिलाएं। फिर खोया के टुकड़े कर लें और बादाम, काजू, कैस्टर शुगर को एक साथ मिलाएं। 

इसे जरूर पढ़ें- गर्मी में गन्ने के जूस से घर पर बनाएं ये टेस्टी रेसिपी, सभी करेंगे तारीफ

  • अगर आप चाहें तो चीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सारी चीजें मिलाने के बाद गैस पर पैन रखें और फिर 1 चम्मच घी डालकर गर्म कर लें। 
  • जब घी गर्म हो जाए तो सभी सामग्रियों को पैन में डालकर हल्की आंच पर लगातार चलाने हुए भून लें। जब खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। 

इसे जरूर पढ़ें- Dil Se Indian: ईद पर बनाएं कलमी कबाब, विदेश में रहकर नहीं आएगी घर की याद

  • स्टफिंग को ठंडा करें और फिर इसे खजूर के अंदर भरें। जब सभी खजूर में स्टफिंग भर जाए, तो ऊपर से कसा हुआ नारियल डालकर सर्व करें।   

Image Credit- (@Freepik) 

  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।