मेहमानों को सिर्फ आलू पराठा नहीं इस बार खिलाएं चटपटा और मसालेदार कोकोनट पराठा

कुछ दिनों बाद त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। इस त्योहार के सीजन में अगर आपके घर पर कोई मेहमान आने वाला है और आप एक डिलीशियस, हेल्थी और टेस्टी रेसिपी तलाश रही हैं तो आप ये कोकोनट पराठा बना सकती हैं। जानें इसकी आसान रेसिपी।
विधि
1)सबसे पहले आपको चटपटा मसाला तैयार करना है। आप पहले से ही मसाला तैयार करके रखती हैं तो पराठे बहुत जल्दी बन कर तैयार हो जाएंगे।
2)मसाला तैयार करने के लिए आपको 4 बड़े चम्मच पिसा हुआ नारियल, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच सफेद नमक, 1 चुटकी हींग, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच काला नमक, 2 बारीक कटी हरी मिर्च लेना है और सभी को आपस में अच्छी तरह से मिक्स करना है। साथ ही आपको 2 आलू को उबालना होगा।
मसालेदार कोकोनट पराठा कैसे बनाएं Recipe Card
अगर आप ब्रेकफास्ट में अपने परिवार के लिए कुछ हेल्दी बनाना चाहती हैं तो ऐसे बनाएं चटपटा नारियल पराठा।
Ingredients
- ताजा पिसा हुआ नारियल 1 कटोरी
- 200 ग्राम सिंघाड़े का आटा
- 2 उबले हुए आलू
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच सफेद नमक
- 1 चुटकी हींग
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच काला नमक
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- घी आवश्यकतानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले आपको घर पर ही नारियल पराठा के अंदर भरने के लिए मसाला तैयार करना है, जो बनाना बहुत ही आसान है।
- Step 2:
अब आप प्याज, लहसुन को बारीक काट लें।
- Step 3:
एक परात में आटा लें और उसमें मसाला डालें, साथ ही कटी मिर्च, लहसुन और प्याज भी मिलाएं।
- Step 4:
आटे को गूंथ लें और फिर पराठे के लिए लोई तैयार करें।
- Step 5:
अब आप पराठा सेक लें और फिर उसे चटनी या दही के रायते के साथ परोसें।
3)अब एक परात में सिंघाड़े का आटा, आटा लें और उसमें यह मसाला मिक्स कर लें। इसके साथ ही इसमें लहसुन-प्याज कटा हुआ डालें। फिर 2 उबले आलू को मैश कर लीजिए और पानी के साथ उबले आलू की मदद से आटा गूंथ लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- सर्दियों में इन 3 लाजवाब आलू करी रेसिपीज को आप भी करें ट्राई
4)फिर आप 10 मिनट के लिए आटे को सेट होने के लिए रख दें और फिर पराठे के लिए लोई तैयार करें।
5)अब आप पराठा तवे पर दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें। फिर स्वादिष्ट गर्मागर्म कोकोनट पराठा चटनी या दही के रायते के साथ परोसें।
image credit- zomato/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।