क्या आपने खाई है सौंफियां फिरनी? जानें कैसे बनाई जाती है

हम अभी खाएं के बाद कुछ न कुछ मीठा खाते हैं या फिर जब भीकिसी अच्छे काम से बाहर जाते हैं तो मीठा खाते हैं। बिना मीठे के तो मानो हमारा दिन ही पूरा न हो। मीठे में आपको कई तरह के पकवान मिल जायेंगे लेकिन आज हम आपको इस लेख में ऐसी टेस्टी रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं जिसे खाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। फिरनी एक तरह का भारतीय डिजर्ट है जिसे खास मौकों और त्योहारों में बनाया जाता है। आप नए साल के दिन भी इसे बना सकती हैं। तो आवै जानते हैं कैसे बनाई जाती हैं यह सौंफिया फिरनी।
सौंफियां फिरनी Recipe Card
सौंफिया फिरनी बनाने के लिए इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो
Ingredients
- चावल- 1 कप
- दूध- 1 लीटर
- चीनी- स्वादानुसार
- सौंफ- 2 चम्मच
Step
- Step 1:
चावल को 20 मिनट तक पानी में भिगोने के बाद मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बनाकर अलग रख दें।
- Step 2:
एक पैन लें और उसमें दूध और सौंफ को 5 से 6 मिनट तक मध्यम आंच में पकने दें।
- Step 3:
जब दूध पक जाए तो उसमें से सौंफ छानकर अलग कर दें और दूध को फिर से गैस पर चढ़ा दें।
- Step 4:
अब पैन में चावल का पेस्ट और चीनी मिला दें और 4-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- Step 5:
जब फिरनी पक जाएं तो उसे मिट्टी के बर्तन या फिर रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तन में डाल दें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- Step 6:
आप चाहें तो गार्निश करने के लिए सौंफ और पैन में जमी मलाई का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले चावल को 20 मिनट तक पानी में भिगो दें और उसके बाद उन्हें साफ पानी से धो दें।
- इसके बाद चावल को मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बनाकर अलग रख दें।
- अब आप एक पैन लें और उसमें दूध और सौंफ को एक साथ उबाल दें।
- 5 से 6 मिनट तक सौंफ को मध्यम आंच में दूध में पकने दें।
इसे जरूर पढ़ें- चावल के आटे से बनाएं ये 2 टेस्टी स्नैक्स
- जब दूध पक जाए तो पैन के गैस से हटाए और दूध को छानकर सौंफ अलग कर दें।
- अब पैन को फिर से गैस पर चढ़ा दें और कम आंच में पकने दें।(खाने को टेस्टी बनाने वाले मिल्क हैक्स)
- अब पैन में चावल का पेस्ट और चीनी मिला दें और 4-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- चीनी की मात्रा अपने हिसाब से डालें। अगर आपके घर में कोई डायबिटीज का पेशेंट है तो चीनी कम डालें।
इसे जरूर पढ़ें- खाने का स्वाद दोगुना कर देगा मटर का रायता, पूरी सर्दी सेहत भी रहेगी बरकरार
- अगर आपके पास कोई मिट्टी का बर्तन है तो फिरनी के पकने के बाद उसमें डाल दें वरना आप रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तन में भी डाल सकती हैं।
- अब फिरनी को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।(गाढ़ी फिरनी बनाने की ट्रिक्स)
- पैन में जमी मलाई को भी निकाल लें और आप चाहें तो गार्निश करने के लिए सौंफ और निकाली गई मलाई का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।