साबूदाने की मिठाई कैसे बनाएं, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

साबूदाना की मिठाई बहुत ही टेस्टी और हेल्दी स्वीट डिश है जिसे आप घर पर बड़ी आसान से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। किसी भी खास मौके आप इस मिठाई को बना सकती हैं। इसे आप व्रत, त्योहार में भी बना सकती हैं। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

इसे जरूर पढ़ें: शाही ठंडाई टुकड़ा रेसिपी कैसे बनाएं, जानें इस रेसिपी को बनाने का तरीका
साबूदाने की मिठाई बनाने के लिए सामग्री:
- साबूदाना- 1 1/2 कप
- शुगर पाउडर- 2 कप
- इलाइची पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
- देसी घी- 1 कप
- बादाम- 8-10
- काजू- 10-12
- किशामिश- 10-15
- पिस्ता- 5-6
साबूदाने की मिठाई बनाने का तरीका:
- साबूदाने की मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले बादाम और पिस्ता को बारीक-बारीक काट लें। काजू को भी छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें।
- अब साबूदाने को साफ कर लें। अब साफ किये हुए साबूदाने को एक नॉन स्टिक पैन में डालकर कलछी की मदद से चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब इस भुने हुये साबूदाने को थोड़ा सा ठंडा होने दें।

- जब भुना हुआ साबूदाना थोड़ा ठंडा हो जाए तो इस भुने हुए साबूदाने को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और छलनी की मदद से छान लें। इसी तरह बाकी बचे हुए साबूदाने के पाउडर को दोबारा मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।
- अब एक बड़े बर्तन में पिसे हुए साबूदाने को निकालें और इसमें पिसी हुई चीनी, घी, इलाइची पाउडर, कटे हुये बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।

इसे जरूर पढ़ें: बंगाल की फेमस मिठाई ऑरेज खीर कदम अब घर पर बनाएं, जानें इसे बनाने का तरीका
- साबूदाने की मिठाई बनाने के लिये मिश्रण बनकर तैयार है, अब इस मिश्रण की थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर हाथों से अपना मनचाहे आकार दें। इसी तरह पूरे मिश्रण की मिठाई बनाकर तैयार कर लें।
तैयार है आपकी टेस्टी साबूदाने की मिठाई। इस मिठाई को एअर टाइट कंटेनर में भरकर रख कई दिनों तक रख सकती हैं।
Photo courtesy- (YouTube, RuchisKitchen)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।