घर पर आप भी बनाएं साबूदाना फिंगर्स, करेंगे सभी पसंद

साबूदाना को आप एक नहीं बल्कि कई तरीके से रेसिपीज में शामिल किया होगा। लेकिन, आज जिस रेसिपी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसके बारे में शायद बहुत काम भी लोग जानते होंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं, साबूदाना फिंगर्स के बार में। इसे बनाना बेहद आसान है। एक बार ट्राई करने के बाद आप भी सप्ताह में दो से तीन दिन इस स्नैक को ज़रूर ट्राई करना चाहेंगी, तो आइए इस रेसिपी के बारे में जानते हैं।
बनाने का तरीका
साबूदाना फिंगर्स Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं साबूदाना फिंगर्स।
Ingredients
- साबूदाना पाउडर-1 कप
- मूंगफली कटी हुई-2 चम्मच
- राजगीर आटा-1/2 कप
- मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- आलू-2 उबले हुए
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बर्तन में आलू के साथ राजगीर आटा और साबूदाना पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद इसमें धनिया पत्ता, मिर्च पाउडर, नमक और हल्का पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
- Step 3:
अब इस मिश्रण में से लेकर फिंगर्स की आकार में बना लीजिए और लगभग लगभग 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
- Step 4:
इधर के कढ़ाही में तेल गर्म करें और फ्रिज में से फिंगर्स को निकालकर अच्छे से तल लीजिए।
- Step 5:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
- सबसे पहले आप एक बर्तन में आलू के साथ राजगीर आटा और साबूदाना पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और कुछ देर के लिए अलग रख दीजिए। इसके बाद इस मिश्रण में धनिया पत्ता, मिर्च पाउडर और नमक भी डालें।(साबूदाने की खिचड़ी)
- लगभग सभी सामग्री डालने के बाद ज़रूरत के हिसाब में पानी डालें और अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिक्स करने के बाद मिश्रण में से लीजिए और फिंगर्स के आकार में अच्छे से बना लीजिए।
- मिश्रण को फिंगर्स के आकार में बनाने के बाद इसे लगभग 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए। इधर आप एक कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दीजिए।
- अब फिंगर्स को फ्रिज में से निकालकर तेल में डीप फ्राई कर लीजिए और पसंदीदा चटनी के साथ खाने के लिए सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।