गर्मियों में घर पर बनाएं रूह अफजा लस्सी, जानें इसे बनाने का तरीका

गर्मियों में हेल्थी ड्रिंक पीने से आप तरोताजा महसूस करती हैं। इतना ही नहीं ये ड्रिंक पीने में भी टेस्टी लगती है। इस गर्मी के मौसम में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही हेल्थी ड्रिंक के बारे में जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। आज हम आपको जो ड्रिंक बनाना सिखाएंगे उसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और इसे बनाना बहुत आसान हैं। अगर हेल्थ की बात की जाए तो हम आपको बता दें कि ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इस ड्रिंक को आप रोज बनाकर भी पी सकती हैं। लस्सी तो आपने कई बार पी होगी लेकिन क्या आपने कभी रूह अफजा के लस्सी बनाने की कोशिश की है। अगर नहीं तो आज हम आपको रूह अफजा लस्सी बनाना सिखाएंगे। तो आइए जानें, रूह अफजा लस्सी बनाने का आसान तरीका।

इसे जरूर पढ़ें: टेस्टी रेसिपी : आंवला-गुड़ की स्वाद भरी चटनी के साथ बढ़ जाएगा खाने का जायका
रूह अफजा लस्सी बनाने के लिए सामग्री:
- दही- 1 कप
- रूह अफजा- 2 टेबल स्पून
- चीनी- 2 टेबल स्पून
- पानी- 1/2 कप
- बर्फ- 4–5 क्यूब
रूह अफजा लस्सी बनाने का तरीका:
- सबसे पहले दही को मिक्सर में डालकर उसे ब्लेंड करें और स्मूद कर लें।
- फिर इस ब्लेंड किये हुए दही में रूह अफजा डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस दही और रूह अफजा के घोल में पानी और चीनी मिलाएं। ध्यान रखें कि बर्फ सबसे बाद में मिलाएं क्योंकि चीनी, बर्फ या ठंडे पानी के साथ देर से घुलती है।
- अब इसमें बर्फ के क्यूब मिलाएं और मिक्स करें। आपकी ठंडी-ठंडी रूह अफजा लस्सी सर्व करने के लिए तैयार है।

इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ इन 3 चीजों से आप घर पर ही आसानी से बनाएं क्रीमी टेस्टी मैंगो आइसक्रीम
चीनी घोलने के समय को बचाने के लिए आप पहले से ही चीनी को घोलकर रख सकती हैं। इसके लिए गैस पर पैन में एक गिलास पानी और एक कटोरी चीनी मिलाएं और गर्म होने दें। जब पूरी तरह से चीनी पानी में घुल जाए तो इसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद आप इसे किसी बोतल में डालकर रखें।

इस घोल का इस्तेमाल आप कई दिनों तक कर सकती हैं और किसी मेहमान के आने पर जल्द से शरबत बनाकर दे सकती हैं। इससे आपका समय बचेगा और मिनटों में आपका शरबत तैयार हो जाएगा। लेकिन इस घोल को फ्रिज में ही रखें, ताकि ये खराब ना हो। इससे ये फायदा भी होगा की आखिरी में जो चीनी बच जाती है और वेस्ट हो जाती है वह नहीं होगी।
Photo courtesy- (pinterest)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।