Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

गर्मियों में अनार की ठंडी-ठंडी लस्सी का मजा लें, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

जब भी आपको कुछ स्पेशल पीने का मन करें तो आप अनार की लस्सी ट्राई करना ना भूलें। अनार की लस्सी आपको गर्मी में ठंडक का एहसास कराएगी। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2019-04-14, 15:47 IST
anar lassi main

अगर आपके घर कोई मेहमान आए और आप उनको अनार लस्सी सर्व करें तो सभी चौक जाएंगे। वैसे अनार की लस्सी रेस्टोरेंट में मिल जाती है लेकिन घर पर इसे बनाकर पीने का मजा ही कुछ और हैं। आप गर्मियों के मौसम में अनार की लस्सी घर पर अकसर बनाकर पी सकती हैं। वैसे गर्मियों के मौसम में ज्यादतर मीठी या आम लस्सी बनती है। लेकिन अनार के दाने और दही के अनोखे कंबीनेशन से बनाने वाली का लस्‍सी का स्‍वाद ही कुछ और होता है। अनार लस्सी की खास बात यह है की इसे बनाते वक्‍त जो सुगंध आती है वह बहुत ही मनमोहक होती है। इसे देखने के बाद इसे पीने की इच्‍छा बढ़ जाती है। जब भी आपको कुछ स्पेशल पीने का मन करें तो आप अनार की लस्सी ट्राई करना ना भूलें। अनार की लस्सी आपको गर्मी में ठंडक का एहसास कराएगी। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

anar lassi inside

इसे जरूर पढ़ें: बंगाली नए साल 'पोइला बोइशाख' पर बनाएं आलू के दही वड़े, जानें इसकी रेसिपी

अनार की लस्सी बनाने से पहले अनार और दही के फायदे भी जान लें। अनार में इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। साथ ही पेट से संबंधित विभिन्न बीमारियों से भी बचाता है। एंटी ऑक्सीडेंट और विटमिन सी जैसे तत्वों से भरपूर अनार हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही, इसमें फॉलिक एसिड भी होता है, जिससे हाइपरटेंशन और एनीमिया का खतरा कम होता है।

 

वहीं, अगर हम दही के गुणों की बात करें तो दही पीने से पाचन क्षमता बढ़ती है और भूख भी अच्छे से लगती है। लू से बचने के लिए दही खाना बहुत फायदेमंद होता है। दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की समस्‍या दूर होती है।

अनार की लस्सी बनाने में लगने वाला समय- 10 मिनट

अनार की लस्सी बनाने के लिए सामग्री:

  • दही- 1 कटोरी
  • अनार- 2
  • चीनी- स्‍वादानुसार
  • इलायची पाउडर- 1/2 टेबल स्‍पून
  • बर्फ के टुकड़े- 5

anar lassi inside

अनार की लस्सी बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले अनार के दाने निकालकर उसे मिक्‍सर में डालकर उसका जूस बना लें। ध्‍यान रखें कि हमें सिर्फ एक  गिलास अनार का जूस चाहिए। अगर ज्‍यादा जूस बन गया हो तो बाकी अलग से रख दें।
  • फिर मिक्सर में अनार के जूस, दही, चीनी, इलायची पाउडर और बर्फ को डालकर पीस लें। बर्फ के कुछ टुकड़ों को तोड़कर बारीक कर लें।

anar lassi inside

 

इसे जरूर पढ़ें: कच्चे केले से बनाएं पराठा, जानें इसकी आसान रेसिपी

  • अब इस लस्सी को गिलास में निकालकर ऊपर से बर्फ के टुकड़ों को चूरा करके डालें।

तैयार है आपकी अनार की लस्सी। गर्मीयों में अनार की ठंडी-ठंडी लस्सी का मजा लें। इसे आप गुलाब की पंखुड़ियों, चेरी या अनार के दानों से गॉर्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व कर सकती हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।