Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:03 AM IST

घर पर ही बाजार जैसे चूर-चूर नान बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आपको चूर-चूर नान खाना काफी अच्छा लगता है और आप घर पर ही बाजार जैसे नान बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2023-06-09, 15:43 IST
How to make naan roti

शाही पनीर से लेकर दाल मखनी का स्वाद तब और भी अधिक बढ़ जाता है, जब उसके साथ चूर-चूर नान सर्व किया जाए। इसका बेहद ही डिलिशियस स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आता है। इसका एक क्रिस्पी टेस्ट होता हैं, जो नान के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। अक्सर लोग घर पर नान तो बना लेते हैं, लेकिन चूर-चूर नान बनाना उनके लिए थोड़ा ट्रिकी हो जाता है। अगर वे घर पर चूर-चूर नान बनाते भी हैं, तो भी वह बाजार जैसे नहीं बनते हैं।

ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि चूर-चूर नान बनाते समय आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स का ध्यान रखना होता है। लेकिन अक्सर लोग इन टिप्स को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे उनके नान का वह टेक्सचर और क्रिस्पीनेस नहीं आ पाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप बिल्कुल बाजार जैसे चूर-चूर नान बना सकती हैं-

नान के आटे की सामग्री

जब आप घर पर चूर-चूर नान बना रही हैं तो आपको उसमें इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और उसकी मात्रा का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। अमूमन नान को मैदा से तैयार किया जाता है, लेकिन घर पर इसे हेल्दी व टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें गेंहू का आटा भी मिक्स करें। साथ ही सादी दही भी इसमें जरूर मिक्स करें। इससे बाद में नान काफी अच्छे बनते हैं। 

naan roti facts

इसे जरूर पढ़ें- घर पर बाजार जैसे नान बनाने के लिए इन 5 टिप्स को करें फॉलो

यूं लगाएं आटा

चूर-चूर नान बनाने के लिए आटा सही तरह से लगाना बेहद जरूरी होता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि आप आटा लगाने के लिए गरम पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे ना केवल यीस्ट को सही तरह से एक्टिवेट होने में मदद मिलती है, बल्कि आपका आटा भी सही तरह से फूलता है। जिससे बाद में चूर-चूर नान काफी अच्छे बनते हैं। इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि आप आटे को पर्याप्त समय लगाकर उसे गूंथें। जब आप ऐसा करती हैं तो इससे आटा अधिक स्मूथ व लोचदार हो जाता है।

करने दें रेस्ट

कुछ लोग आटा लगाने के तुरंत बाद या फिर 15-20 मिनट बाद ही नान बनाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में उनके चूर-चूर नान बाजार जैसे नहीं बन पाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप आटा लगाने के बाद उसे कम से कम एक घंटा रेस्ट अवश्य करने दें। इससे ग्लूटन को रिलैक्स होने का समय मिलता है और नान भी काफी टेस्टी और बिल्कुल बाजार जैसे बनते हैं। (मार्केट जैसी तंदूरी रोटी बनाने के टिप्स)

naan roti making tips

इसे जरूर पढ़ें- नान 13 तरीके के होते हैं, जानें क्या है इनमें फर्क 

करें रोल व ब्रशिंग  

जब आप घर पर चूर-चूर नान बना रही हैं तो उसे पकाने से पहले एक बार नान को पिघले हुए घी से ब्रश करें। ऐसा करने से इसका टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है।  इतना ही नहीं, अगर आप चाहती हैं कि नान को बेलते समय उसकी थिकनेस एकसमान रहे तो इसके लिए आपको नान का आटा लेकर उसे थिन राउंड या ओवल शेप में रोल करें। साथ ही, बेले हुए नान के एक तरफ को पानी से हल्का गीला करें ताकि यह चिपक सके और फूलने के लिए भाप बन सके। इस टिप पर ध्यान देना बेहद जरूरी है ताकि आपके नान एकदम बाजार जैसे बन सकें। 

यूं करें कुकिंग 

चूर-चूर नान का आटा सही ढंग से लगाने और उसे बेलने के साथ ही आपको उसे सही तरह से पकाना भी चाहिए। नान को पकाने के लिए हाई-हीट कुकिंग करना काफी अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए पहले आप एक तंदूर या नॉन-स्टिक तवे को तेज़ आंच पर गरम करें। 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।   

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।