एक बार बनाकर रख लें यह चीज और जब मन चाहे तब पिएं कोल्ड कॉफी

गर्मियों की तपती दोपहर में अगर एक गिलास ठंडी और मलाईदार कोल्ड कॉफी मिल जाए, तो दिन भर की थकान मिट जाती है। अक्सर लोग कैफे जैसी झागदार कॉफी पीने के लिए बाहर जाते हैं, लेकिन अब आपको घर पर ही मात्र 5 मिनट में वही स्वाद मिल सकता है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसा स्मार्ट तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप कॉफी का पेस्ट बनाकर महीने भर के लिए स्टोर कर सकती हैं और जब मन चाहे, बिना मेहनत के इसे पी सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर पर क्रीमी कोल्ड कॉफी का पेस्ट बनाने के लिए क्या करें? जानते हैं, इस लेख के माध्यम से...
कॉफी पेस्ट कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें अपनी जरूरत के अनुसार शहद डालें। अब एक इलेक्ट्रिक मिक्सिंग मशीन की मदद से शहद को अच्छी तरह फेंटें जब तक कि वह हल्का न हो जाए। इसके बाद, इसमें अपनी पसंदीदा इंस्टेंट कॉफी डालें और फिर से ग्राइंडर या मिक्सर की मदद से इसे तब तक मिलाएं जब तक कि एक गाढ़ा और मलाईदार पेस्ट तैयार न हो जाए।

अब आप इस तैयार पेस्ट के ऊपर थोड़ा सा कोको पाउडर छिड़कें। अब इस पेस्ट को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें। आप इस पेस्ट को पूरे एक महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें -90% लोग नहीं जानते बिना मशीन के ब्लैक कॉफी को बनाने का सही तरीका, कहीं आप भी तो नहीं करती ये गलतियां
5 मिनट में कैसे तैयार करें कोल्ड कॉफी?
- एक कांच का गिलास लें और उसमें एकदम ठंडा दूध डालें।
- फ्रिज से अपना तैयार किया हुआ कॉफी-शहद पेस्ट निकालें और गिलास में 2 बड़े चम्मच पेस्ट मिलाएं।

- इसमें अपनी पसंद के अनुसार कुछ बर्फ के टुकड़े डालें।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि पेस्ट और दूध एक साथ मिलकर झागदार बन जाएं।
- आपकी कैफे स्टाइल क्रीमी कोल्ड कॉफी तैयार है।
इसे भी पढ़ें -मक्खन, आइसक्रीम और ब्लैक रंग से बनने वाली ये कोल्ड कॉफी हैं पॉपुलर, क्या बता सकती हैं इनके नाम?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।