इस बार नारियल की चटनी के साथ बनाएं पुट्टू, जानें आसान विधि

पुट्टू दक्षिण भारतीय लोगों का एक फेवरेट ब्रेकफास्ट है, जिसे अन्य चीजों जैसे नारियल की चटनी, धनिए की चटनी, टमाटर की चटनी, सांभर और एग करी आदि के साथ परोसा जाता है। साथ ही, पुट्टू को भी कई तरह से बनाया जाता सकता है जैसे राइस पुट्टू, रवा पुट्टू, चावल और दाल का पुट्टू आदि। इसलिए यह वेजीटेरियन लोगों के लिए बेस्ट व्यंजन है। पुट्टू को केरल में राइस केक (भाप केक) के नाम से भी जाना जाता है। इसे चावल और कसा हुआ नारियल के मिश्रण से बनाया जाता है। आप भी इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं और नारियल की चटनी के सर्व कर सकती हैं।
पुट्टू रेसिपी Recipe Card
घर पर आसानी से बनाएं पुट्टू रेसिपी।
Ingredients
- 1-किलो चावल का आटा
- 1- नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- स्वादानुसार-नमक
- 200 मिली- पानी
Step
- Step 1:
सबसे पहले आपको पुट्टू का घोल तैयार करना होगा। इसके लिए आप चावल को लगभग 1 से 2 घंटे भिगोकर रख दें।
- Step 2:
फिर मिक्सी में चावल डाल दें और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
- Step 3:
जब पुट्टू मेकर गर्म हो जाए तो उसमें एक लेयर मिश्रण की डाल दें।
- Step 4:
फिर नारियल (पिसा हुआ) डालें और ऊपर से पुट्टू के घोल की दूसरी परत डाल दें।
- Step 5:
इसे लगभग दो से तीन मिनट के लिए भाप में पकाएं। फिर नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।
बनाने की विधि

- सबसे पहले आपको पुट्टू का घोल तैयार करना होगा। इसके लिए आप चावल को लगभग 1 से 2 घंटे भिगोकर रख दें।
- फिर मिक्सी में चावल डाल दें और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
- पुट्टू बनाने के लिए अब आप पुट्टू या इडली के सांचे यानि स्टैंड में थोड़ा तेल लगा लें ताकि पुट्टू चिपके नहीं। (हरी मटर की इडली की आसान रेसिपी)
- अब सांचे में पुट्टू के घोल की एक परत डालें। फिर नारियल (पिसा हुआ) डालें और ऊपर से पुट्टू के घोल की दूसरी परत डाल दें। अब पुट्टू को लगभग 20 से 25 मिनट तक भाप में पकने दें।
- जब पुट्टू अच्छी तरह से पक जाए तो उसे निकाल लें और नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।
- आप इसे दक्षिण भारतीय लुक देने के लिए केले के पत्ते पर भी सर्व कर सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- झटपट बनाएं यह स्वादिष्ट और क्रिस्पी मिनी सोया डोसा
Image Credit- (Google and happietrio.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।