घर पर बनाएं बाजार जैसा टेस्टी बेल का जैम, जानें बनाने का तरीका

गर्मियों के मौसम में बेल (Wood Apple) का फल सेहत के लिए न केवल किसी वरदान कम है बल्कि अक्सर लोग इसका शरबत भी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेल का जैम न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि इसे महीनों तक स्टोर भी किया जा सकता है? यह बच्चों के टिफिन और सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बेल का जैम बनाने की रेसिपी क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
बेल का जैम कैसे बनाएं? Recipe Card
घर पर बनाएं बाजार जैसा टेस्टी बेल का जैम, जानें बनाने का तरीका
Ingredients
- पका हुआ बेल - 2 मध्यम आकार के
- चीनी या गुड़ - 500-700 ग्राम
- नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
- पानी - 1 से 2 कप
- इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
- दालचीनी का टुकड़ा - 1
- छोटा टुकड़ा
- काला नमक - एक चुटकी
- सफेद सिरका - 1 छोटा चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप बेल का गूदा निकालकर मिक्सर में हल्का घुमा लें।
- Step 2:
अभ आप पल्प को छानकर कड़ाही में डालें और गर्म करना शुरू करें।
- Step 3:
आप फिर इस पेस्ट में स्वादानुसार चीनी या गुड़ का पाउडर डालें।
- Step 4:
उसके बाद आधा छोटा चम्मच काला नमक डालें।
- Step 5:
एक चुटकी भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं।
- Step 6:
लगातार चलाते हुए मिश्रण को 10-12 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं।
- Step 7:
जब मिश्रण कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे, तो गैस धीमी कर दें।
- Step 8:
एक प्लेट पर थोड़ा जैम डालकर चेक करें, अगर वह बह नहीं रहा तो तैयार है।
- Step 9:
थोड़ा ठंडा होने पर इसमें आधा चम्मच सिरका मिलाएं।
- Step 10:
पूरी तरह ठंडा करके एयरटाइट जार में स्टोर करें और ब्रेड या पराठे के साथ सर्व करें।
बेल जैम बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए पका हुआ बेल - 2 मध्यम आकार के, चीनी या गुड़ - 500-700 ग्राम (पल्प के अनुसार), नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच, पानी - 1 से 2 कप (पल्प निकालने के लिए), इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच, दालचीनी का टुकड़ा - 1 , छोटा टुकड़ा (ऑप्शनल), काला नमक - एक चुटकी , सफेद सिरका - 1 छोटा चम्मच होना बेहद जरूरी है।
बेल जैम कैसे बनाएं?
सबसे पहले अच्छी तरह पके हुए बेल को ले लें और उसका गूदा एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह से निकाल लें। अब आप इसमें थोड़ा पानी डालें और हाथों से अच्छी तरह मसलते रहें, फिर एक मोटी छलनी से छान लें ताकि रेशे और बीज अलग हो जाएं।

अब आप एक कड़ाही लें और उसमें बेल का पल्प डालें। फिर मध्यम आंच पर पल्प को आराम से पकाएं। पल्प की मात्रा के अनुसार उसमें चीनी डालें। इसे तब तक चलाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
अब आप जैम के स्वाद को और ज्यादा बढ़ाने के लिए इसमें एक छोटा टुकड़ा दालचीनी और 2-3 कुटी हुई इलायची डालें। यह जैम को एक सोंधी खुशबू और बेहतरीन स्वाद देगा।
इसे भी पढ़ें -गर्मी में खूब पिएं बेल का जूस, खून साफ करने से लेकर डायरिया तक से करता है बचाव
आप इस पेस्ट को तब तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न दिखने लगे। अब बारी है जांच की। जब जैम चम्मच से गिराने पर थक्के की तरह गिरने लगे, तो समझ लीजिए यह तैयार है।

लास्ट में आप इसमें एक बड़े नींबू का रस मिलाएं। नींबू न केवल जैम को लंबे समय तक खराब होने से बचाएगा, बल्कि चीनी को जमने से भी रोकेगा। ठंडा होने पर इसे कांच की बोतल में भर लें।
इसे भी पढ़ें -Grapes Mojito Recipe: इस गर्मी ट्राई करें 'अंगूर का मोइतो', मिनटों में होगी तैयार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।