Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:30 AM IST

Grapes Mojito Recipe: इस गर्मी ट्राई करें 'अंगूर का मोइतो', मिनटों में होगी तैयार

Summer Refreshing Grapes Mojito Recipe: गर्मियों की चिलचिलाती धूप में अगर आप घर पर कुछ फ्रेश और टेस्टी ड्रिंक बनाना चाहते हैं, तो 'रिफ्रेशिंग ग्रेप्स मोइतो' एकदम सही विकल्प है। आइए जानते हैं अंगूर और पुदीने से बनी इस झटपट और आसान मॉकटेल रेसिपी के बारे में।
Updated:- 2026-04-27, 11:21 IST
image

Summer Special Grapes Mojito Recipe: गर्मी के मौसम में ठंडा कुछ पीने को मिल जाए, तो सुकून मिल जाता है। ऐसे में लोग फ्रिज में कोल्ड ड्रिंक, छाछ जैसी तमाम चीजें रखते हैं, जिन्हें पीते ही राहत महसूस होती है। हालांकि, मेहमानों के आने पर क्या बनाएं, इसे लेकर अक्सर कंफ्यूजन बनी रहती है। हमें ऐसी ड्रिंक चाहिए जो कम समय में तैयार हो जाए और स्वाद में भी बेस्ट हो। नींबू पानी या सोडा के बजाय 'ग्रेप्स मोइतो' सर्व करना एक बेहतरीन विकल्प है। यह ड्रिंक न केवल थकान मिटा देता है, बल्कि पार्टी, गेट-टुगेदर या बच्चों की मौज-मस्ती के लिए भी एकदम परफेक्ट है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में मेहनत बहुत कम लगती है और यह मिनटों में तैयार हो जाता है। चाहे गर्मी की दोपहर हो या शाम की पार्टी, यह ड्रिंक आपके मेहमानों का दिल जीत लेगी।

ग्रेप्स मोइतो रेसिपी Recipe Card

ग्रेप्स मोइतो बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Beverages
Calories: 150
Cuisine: Others
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 1 कप- हरे अंगूर (धुले हुए)
  • 10–12- पुदीने के पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच- चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच- नींबू का रस
  • ½ छोटा चम्मच- गुलाबी नमक
  • बर्फ के टुकड़े-जरूरत के अनुसार
  • सोडा– ऊपर से डालने के लिए

Step

  1. Step 1:

    ग्रेप्स मोइतो बनाने के अंगूर को अच्छे से धुल लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में अंगूर, पुदीने के पत्ते, चीनी, नींबू का रस और गुलाबी नमक डालें।

  3. Step 3:

    फिर इसे पीसकर चिकना पेस्ट बनाएं।

  4. Step 4:

    अच्छी तरह मिलाने के बाद अगर जरूरत है, तो छान लें।

  5. Step 5:

    अब इस ड्रिंक को मॉकटेल ग्लास में डालें।

  6. Step 6:

    इसके बाद इसमें आइस क्यूब डालकर ऊपर से सोडा डालें।

  7. Step 7:

    अब इसे धीरे से मिलाकर इसे ताजे पुदीने के पत्तों से सजाएं।

  8. Step 8:

    ग्रेप्स मोइतो तैयार है।

  9. Step 9:

    अब इसे सर्व करें।

 

ग्रेप्स मोइतो बनाने की विधि

grapes mojito

  • ग्रेप्स मोइतो बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर लेकर उसे साफ पानी में अच्छे से धुल लें।
  • इसके बाद इसे साफ कपड़े या टिशू से पोछ लें।
  • अब मिक्सर ग्राइंडर जार लेकर उसमें हरे अंगूर, पुदीने के पत्ते, चीनी, नींबू का रस और गुलाबी नमक डालें।
  • सभी चीजों को डालने के बाद इसे तब-तक पीसें, जब तक चिकना पेस्ट न बन जाए।
  • इसके बाद चम्मच से सभी चीजों अच्छे से मिक्स करें।
  • इसे तब तक पीसें जब तक यह एकदम चिकना और अच्छी तरह मिल न जाए।
  • इसके बाद तैयार ड्रिंक को छानकर दूसरे बर्तन में निकालें।
  • अब इस मिश्रण को मॉकटेल गिलास में डालें।
  • इसके बाद इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से सोडा डालें।
  • अब इसे धीरे-धीरे से मिलाएं। इसके बाद अंगूर और ताजे पुदीने के पत्तों से सजाएं।
  • इसके बाद ठंडा-ठंडा परोसें।

अंगूर मोइतो बनाते वक्त रखें ध्यान

  • परफेक्ट टेस्ट पाने के लिए अंगूर को धुलते समय खराब ग्रेप्स निकाल दें।
  • अंगूर के दाने को खाकर टेस्ट कर लें वह बहुत खट्टा न हो।
  • बर्फ के टुकड़े को बाद में 1-2 डालें।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ नींबू पानी नहीं, इस बार ट्राई करें पुदीने वाली स्पेशल शिकंजी; जानें बनाने के 2 अलग अंदाज

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।