पराठा है बनाना तो इस बार घर पर बनाएं टेस्टी चीज चिली पराठा

अगर पराठा एक अलग वैरायटी में बनाना चाहती हैं तो आज आपको टेस्टी चीज चिली पराठा की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे बनाना बहुत ही आसान है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2020-09-06, 09:00 IST
cheese chilli paratha recipe

ब्रेकफास्ट में हर दिन अगर आप एक ही पराठा खाकर बोर हो गई हैं तो क्यों ना इस बार कुछ अलग और टेस्टी पराठा ट्राई किया जाए। अगर आप पराठे की कोई नई रेसिपी नहीं भी जानती तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद ही स्वादिष्ट और लाजवाब 'चीज चिली पराठा' की रेसिपी। वैसे तो आप कभी आलू, कभी पनीर तो कभी सब्जियां भर कर अलग-अलग तरीके से पराठे बनाती रहती हैं, लेकिन चीज चिली पराठा इन सब से बिल्कुल अलग है। खासकर घर के बच्चे इसे खूब पसंद करेंगे। लगभग 20 से 25 मिनट के समय में फैमिली के 3 से 4 सदस्यों के लिए आप इसे बहुत कम मेहनत में बना सकती हैं। इस पराठे में जो इंग्रीडियंट्स इस्तेमाल होते  हैं वो लगभग घरों पर आसानी से उपलब्ध होते हैं। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।

चीज चिली पराठा Recipe Card

जब टेस्टी चीज चिली पराठा की रेसिपी आपके सामने हैं तो एक ही तरह से पराठा बार-बार क्यों बनाना।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • आटा-200 ग्राम
  • हरी मिर्च-4-5 बारीक कटी हुई
  • चीज-1/2 कप
  • धनिया पत्ता-1 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • बटर-2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप आटे में नमक डालकर अच्छे से गूंथ के 5 से 7 मिनट के लिए अलग रख दीजिए।

  2. Step 2:

    अब एक बर्तन में चीज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और काली मिर्च पाउडर को अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

  3. Step 3:

    इसके बाद आप गूंथे हुए आटे में से लेकर दो पतली रोटी बना लीजिए।

  4. Step 4:

    अब एक रोटी पर मिक्स किए हुए मिश्रण को डालकर ऊपर से दूसरी रोटी को डालकर चारों साइड के किनारे को अच्छे से दबा दीजिए।

  5. Step 5:

    अब एक पैन में बटर डालकर गरम करें और परांठे को अच्छे से पका लीजिए।

  6. Step 6:

    चीज चिली पराठा बन के तैयार है, अपनी पसंदीदा चटनी और सॉस के साथ इसे परोसें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।