बाजार से खरीदना करें बंद, घर पर बनाएं गुजराती गाठिया; आसान है तरीका

How To Make Gujarati Gathiya At Home: चाय के साथ कुछ नमकीन मिल जाए, तो इसका स्वाद बढ़ जाता है। अब ऐसे में अधिकतर लोग बाजार से अक्सर नमकीन, कुरकुरे, गाठिया या अन्य चीजें खरीदकर लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप मार्केट जैसा गाठिया घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं? नीचे पढ़ें इसे बनाने की आसान विधि।
Updated:- 2026-05-02, 11:37 IST
Gujarati Gathiya

Gujarati Gathiya Recipe: बाजार में मिलने वाले कुरकुरे और नमकीन गाठिया भला किसे पसंद नहीं होते? चाय का समय हो या अचानक घर आए मेहमान, गाठिया एक बेहतरीन स्नैक साबित होता है। अक्सर हम इसे बाजार से खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर बना गाठिया न केवल ज्यादा शुद्ध होता है, बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। कई लोगों को लगता है कि इसे बनाना बहुत मुश्किल है, लेकिन असल में यह बेहद आसान है। आज के इस लेख में हम आपको घर पर ही हलवाई जैसा एकदम नरम और खस्ता गुजराती गाठिया बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

गुजराती गाठिया बनाने की रेसिपी Recipe Card

गुजराती गाठिया बनाने की रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 500
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 1 गुच्छा- पालक
  • 1/2 कप- ताजा धनिया
  • 1/4 कप- मेथी के पत्ते
  • 10–12- पुदीने के पत्ते
  • 2 इंच- अदरक
  • 2–3- हरी मिर्च
  • 1/4 कप- पानी
  • 2 कप- बेसन (छना हुआ)
  • 2–3 बड़े चम्मच- तेल
  • 1 छोटा चम्मच- गाठिया सोडा
  • 1 छोटा चम्मच- अजवाइन
  • 1/2 छोटा चम्मच- काली मिर्च (कुटी हुई)
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल (डीप फ्राई करने के लिए)

Step

  1. Step 1:

    एक मिक्सर ग्राइंडर में पालक, धनिया, मेथी, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च और पानी डालें।

  2. Step 2:

    अब इसे पीसकर चिकना पेस्ट बनाएं।

  3. Step 3:

    थाली में बेसन को अच्छी तरह छान लें ताकि उसमें कोई गुठली न रहे।

  4. Step 4:

    अब इसमें तेल, गाठिया सोडा, अजवाइन, कुटी हुई काली मिर्च और नमक डालें।

  5. Step 5:

    फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।

  6. Step 6:

    अब तैयार हरे पेस्ट को बेसन वाले मिश्रण में छानें।

  7. Step 7:

    इसे गूंथकर एक नरम और चिकना आटा तैयार कर लें।

  8. Step 8:

    अब एक कड़ाही में मीडियम फ्लेम पर तेल गरम करें।

  9. Step 9:

    आटे को गाठिया बनाने वाली छलनी पर रखें।

  10. Step 10:

    हथेली से दबाते हुए और रगड़ते हुए, गाठिया को तेल में गिराएं।

  11. Step 11:

    मीडियम फ्लेम पर तब तक तलें जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं।

  12. Step 12:

    इसके बाद इन्हें निकाल कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

गुजराती गाठिया बनाने की आसान विधि

gujrati gathiya

  • गुजराती गाठिया बनाने के लिए एक मिक्सर ग्राइंडर में पालक, धनिया, मेथी, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च और पानी डालें।
  • अब इसे पीसकर एक चिकना पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद एक बड़ी थाली में, बेसन को अच्छी तरह छान लें।
  • अब इसमें तेल, गाठिया सोडा, अजवाइन, कुटी हुई काली मिर्च और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएँ।
  • इसके बाद इसमें तैयार हरे पेस्ट को सीधे बेसन के मिश्रण में छान लें।
  • अब इसे गूंथकर एक नरम और चिकना आटा तैयार कर लें।
  • इसके बाद गैस की मीडियम फ्लेम करके कड़ाही में तेल गरम करें।
  • अब आटे को गाठिया बनाने वाली छलनी (झारा) पर रखें।
  • इसके बाद हथेली से दबाते हुए और रगड़ते हुए, गाठिया की लंबी-लंबी लड़ी को तेल में गिराएं।
  • अब इसे मध्यम आंच पर तब तक तलें जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं, लेकिन उन्हें ज्यादा भूरा न होने दें।
  • गोल्डन ब्राउन होने के बाद उन्हें तेल से निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें, जिससे वे एकदम कुरकुरे बनें।
  • अब इसे आप चाय के सर्व करें। साथ ही स्टोर करके भी रख सकती हैं।

गुजराती गाठिया बनाते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • गाठिया का आटा सॉफ्ट गूंथे।
  • पेस्ट को छानकर इस्तेमाल करें।
  • तेल के तापमान को मीडियम रखें।
  • एक साथ ज्यादा गाठिया की लड़ियां कड़ाही में न डालें।
  • गाठिया ठंडे होने के बाद ही ठीक से कुरकुरे बनते हैं।

इसे भी पढ़ें-  Lauki Sandwich Recipe in Hindi:  ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं टेस्टी और हेल्दी लौकी का सैंडविच, जानें रेसिपी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।