झटपट तैयार करें पालक के नमक पारे, चाय के साथ लगेंगे स्वादिष्ट

सुबह हो या फिर शाम हमें चाय के साथ कुछ न कुछ खाने के लिए चाहिए ही होता होता है। हालांकि, नाश्ते में तो हम लोग पराठे या कुछ हैवी खाना पसंद करते हैं, लेकिन शाम के वक्त कुछ लाइट या बना हुआ चाहिए ही होता है। कई बार बनाने का मन नहीं करता, इसलिए कुछ लोग पहले ही स्नैक्स बनाकर स्टोर कर देते हैं। इस लिस्ट में नमकीन, नमक पारे, बिस्कुट या मठरी आदि शामिल होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन बहुत ही शानदार लगता है।
पालक नमक पारे Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें पालक नमक पारे।
Ingredients
- गेहूं का आटा- 1 कप
- मैदा- 1 कप
- पालक- 1 कप (धोकर बारीक कटा हुआ)
- हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
- अजवाइन- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- फ्राई करने के लिए
- पानी आटा गूंथने के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें।
- Step 2:
एक बाउल में गेहूं का आटा और तेल डालकर हाथ से अच्छी तरह से मिला लें, ताकि आटे में तेल मिक्स हो जाए।
- Step 3:
फिर आटे में पालक की प्यूरी डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
- Step 4:
मोटा बेलने के बाद चाकू की मदद से नमक पारे का शेप दें। इस दौरान गैस पर कड़ाही पर रख दें और तेल डालकर गर्म करें।
- Step 5:
इसमें कटे हुए नमक पारे डालें और हल्की आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- Step 6:
बस आपके पालक वाले नमक पारे अब तैयार हैं। इन्हें चाय के साथ या किसी भी समय स्नैक के तौर पर सर्व कर सकते हैं।
अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो इन चीजों को ही अलग तरह से बना सकते हैं जैसे- अगर आपको नमक पारे पसंद हैं तो इसमें नया फ्लेवर जोड़ सकते हैं। जी हां, आज हम आपको पालक नमक पारे की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। तो देर किस बात की आइए आज की रेसिपी पालक नमक पारे के नाम-
पालक के नमक पारे की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें। फिर एक बाउल में पालक को बारीक काट लें, जिसे अच्छी तरह से धोएं और पेस्ट बनाकर निकालकर रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- झटपट तैयार करें काजू के नमक पारे, यह रही आसान रेसिपी
- दूसरे बाउल में गेहूं का आटा और मैदा छान लें। फिर इसमें अजवाइन, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। अब तेल डालकर हाथ से अच्छी तरह से मिला लें, ताकि आटे में तेल मिक्स हो जाए।
- फिर आटे में पालक की प्यूरी डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रहे कि आटा न ज्यादा नरम हो और न ही ज्यादा सख्त। परफेक्ट आटा गूंथने के बाद इसे लगभग 15 मिनट के लिए रख दें।
- अब आटे से लोइयां बना लें और बेलन की मदद से मोटा बेल लें। मोटा बेलने के बाद चाकू की मदद से नमक पारे का शेप दें। इस दौरान गैस पर कड़ाही पर रख दें और तेल डालकर गर्म करें।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर खस्ता नमक पारे बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स
- इसमें कटे हुए नमक पारे डालें और हल्की आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तले हुए नमक पारे को टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि तेल निकल जाए।
- बस आपके पालक वाले नमक पारे अब तैयार हैं। इन्हें चाय के साथ या किसी भी समय स्नैक के तौर पर सर्व कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।