झटपट तैयार हो जाएगी पालक कॉर्न की सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी

हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। आप पालक, शलजम, ब्रोकली और पुदीना आदि को शामिल कर सकते हैं। मगर इस मौसम में पालक का सेवन करना बेस्ट माना जाता है। पालक को कई तरीके से बनाया जा सकता है, लेकिन पनीर के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है।
पालक पनीर की सब्जी के साथ हमें कई तरह के पोषक तत्व भी मिलते हैं। साथ ही, पालक का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसमें खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी पालक को हफ्ते के सातों दिन खाना चाहते हैं, तो रोजाना तरह-तरह की डिशेज तैयार कर सकते हैं।
पालक कॉर्न की सब्जी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें पालक कॉर्न की सब्जी।
Ingredients
- पालक- आधा किलो
- टमाटर- 4
- हरी मिर्च- 4
- अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
- स्वीट कॉर्न- 1 कटोरी
- प्याज- 1
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- 1 चम्मच
- जीरा- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर पालक को धोकर काट लें और उबालने के लिए रख दें।
- Step 2:
सबसे पहले मिक्सी के जार में टमाटर काट के डाल दें। इसमें हरी मिर्च,अदरक और प्याज डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
- Step 3:
फिर इसमें जीरा डालकर टमाटर, प्याज, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर उस टमाटर की ग्रेवी को अच्छी तरह से पकने दें।
- Step 4:
नअब उस पालक को मिक्सी में पीस लें। अब उस पिसे हुए पालक को टमाटर की ग्रेवी में डाल दें।
- Step 5:
अब स्वीट कॉर्न को अच्छी से धो लें और उसे 5 मिनट के लिए गर्म पानी में उबाल लें अब उसे छान लें।
- Step 6:
अब वह स्वीट कॉर्न उस ग्रेवी में डाल दे और उस सब्जी को आधे घंटे के लिए पकने दे। फिर अब स्वीट कॉर्न पालक तैयार अब इसे सर्व करें।
इस वक्त तो मौसम भी काफी अच्छा हो रहा है, ऐसे में कॉर्न और पालक का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। इसलिए आज हम आपको पालक और कॉर्न की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं।
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर पालक को धोकर काट लें और उबालने के लिए रख दें। जब पालक अच्छी तरह से उबल जाए, तो छलनी की मदद से छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- Buying Tips: मार्केट से ताजा और हरा पालक खरीदने के अमेजिंग ट्रिक्स
- अब टमाटर की ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी के जार में टमाटर काट के डाल दें। इसमें हरी मिर्च,अदरक और प्याज डालकर अच्छी तरह से पीस लें। फिर गैस पर कड़ाही चढ़ाकर इसमें तेल डालकर गर्म होने दें।
- फिर इसमें जीरा डालकर टमाटर और प्याज की ग्रेवी डाल दें। फिर हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर उस टमाटर की ग्रेवी को अच्छी तरह से पकने दें।
- अब उस पालक को मिक्सी में पीस लें। अब उस पिसे हुए पालक को टमाटर की ग्रेवी में डाल दें। अब स्वीट कॉर्न को अच्छी से धो लें और उसे 5 मिनट के लिए गर्म पानी में उबाल लें अब उसे छान लें।
इसे जरूर पढ़ें- हफ्ते भर तक फ्रेश रहेगा पालक, ऐसे करें स्टोर
- अब वह स्वीट कॉर्न उस ग्रेवी में डाल दे और उस सब्जी को आधे घंटे के लिए पकने दे। फिर अब स्वीट कॉर्न पालक तैयार अब इसे सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।