साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं भिंडी की पचड़ी, यूं करें तैयार

सूखी भिंडी की सब्जी खाते-खाते अगर आप बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आप भिंडी पचड़ी तैयार कर सकते हैं। इस पचड़ी को बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। जी हां, कई लोग इसे पराठे के साथ सर्व करते हैं। इसका स्वाद ऐसा है यकीनन आपके घर में सबको पसंद आएगा।
यही वजह है कि आज हम आपके लिए 'रेसिपी ऑफ द डे' में लेकर आए हैं स्पेशल भिंडी पचड़ी की आसान रेसिपी। यह तो आपको पता ही है कि इस मौसम में मार्केट में भिंडी बहुत अधिक मिलती भी है, लेकिन भिड़ी की सब्जी तभी अच्छी लगती है जब भिंडी ताजी और फ्रेश हो।
भिंडी पचड़ी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से भिंडी पचड़ी बनाएं।
Ingredients
- नारियल का पेस्ट- 35 ग्राम
- नमक- आधा चम्मच
- भुनी हुई भिंडी- 120 ग्राम
- दही- 200 ग्राम
- तेल- 2 बड़े चम्मच
- सरसों के बीज- 1 चम्मच
- करी पत्ता- 10
- सूखी लाल मिर्च- 2
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- Step 2:
एक बाउल में दही, नारियल का पेस्ट, नमक और बाकी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- Step 3:
धोकर भिंडी को काट लें। जब यह कट जाए, तो एक नॉन-स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें।
- Step 4:
जब तेल गर्म हो जाए तो भिंडी को डालकर लगातार चलाते हुए भुन लें।
- Step 5:
जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए, तो इसे दही वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 6:
इसमें 1 चम्मच राई, 10 करी पत्ते और सूखी मिर्च डालकर अच्छी तरह से चटकने दें।
- Step 7:
अब ऊपर से दही के मिश्रण वाली भिंडी डालें और 5 से 10 मिनट तक पकाएं।
- Step 8:
जब खुशबू आने लगे तो एक बाउल में निकालकर चावल के साथ सर्व करें।
अगर भिंडी अंदर में पुलपुली हो तो फिर खाने का स्वाद भी बिगड़ जाता है। पर इस रेसिपी में बिल्कुल भी ऐसा न होगा, इसका टेस्ट अन्य सब्जी से बिल्कुल अलग और स्वादिष्ट होता है।
भिंडी पचड़ी की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक मिक्सिंग बाउल में 200 ग्राम दही को निकालकर भेंट लें।
- दही को भेंटने के बाद इसमें 25 ग्राम नारियल का पेस्ट, आधा चम्मच नमक और बाकी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
इसे जरूर पढ़ें- कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
- इस दौरान भिंडी को साफ करें और अच्छी तरह से धोएं। धोकर भिंडी को काट लें। जब यह कट जाए, तो एक नॉन-स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो भिंडी को डालकर लगातार चलाते हुए भुन लें। जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए, तो इसे दही वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसे साइड में रख दें और दूसरा पैन गर्म करने के लिए रख दें। जब यह गर्म हो जाए, तो 2 चम्मच तेल डालकर पकाएं। फिर इसमें 1 चम्मच राई, 10 करी पत्ते और सूखी मिर्च डालकर अच्छी तरह से चटकने दें।
इसे जरूर पढ़ें- मार्केट से ताजी और हरी भिंडी खरीदने के 3 अमेजिंग हैक्स
- अब ऊपर से दही के मिश्रण वाली भिंडी डालें और 5 से 10 मिनट तक पकाएं। जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और फिर एक बाउल में निकालकर चावल या पराठे के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।