चटपटी प्याज की चटनी कैसे बनाएं, जानें इसकी रेसिपी

प्याज का इस्तेमाल ज्यादातर सब्जी बनाने में किया जाता है। कई सब्जियां प्याज के बिना अधूरी लगती है। सब्जियों का स्वाद बढ़ाने में प्याज का रोल अहम होता है। लेकिन क्या आपने कभी घर पर प्याज की चटनी बनाने की कोशिश की है। अगर नहीं तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें। प्याज की चटनी वैसे तो साउथ इंडिया की मशहूर रेसिपी है, जिसे वहां तकरीबन हर घर में बनाया जाता है। लेकिन नॉथ इंडिया में इसे बनाने का चलन नहीं है। लेकिन आप इस चटनी को वैसे खाने के लिए या घर पर होने वाली पार्टी के लिए बना सकती है। प्याज की चटपटी चटनी झटपट बन जाती है। तो आइए जानें इसे बनाने का आसान तरीका।
इसे जरूर पढ़ें: पसंद है खट्टी-मीठी अमरुद की चटनी, जानें इसकी रेसिपी
प्याज की चटनी बनाने के लिए सामग्री:
- प्याज- 8
- उड़द दाल- ½ टेबल स्पून
- इमली- 2 टेबल स्पून
- सरसों- 1 1/2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च- 7
- तेल- 2 ½ टेबल स्पून
- नमक- अंदाजानुसार
प्याज की चटनी बनाने का तरीका:
- चटनी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छिलकर धोकर लें और फिर टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद गैस पर मध्यम आंच पर एक पैन रखें और उसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें प्याज, इमली, लाल मिर्च और नमक डालें और पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब प्याज पक जाए तो गैस बंद कर दें और इस पेस्ट को ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इस मिश्रण में थोड़ा-सा पानी मिलाएं और मिक्सर में डालकर नरम और मोटा पेस्ट बना लें।
इसे जरूर पढ़ें: करी पत्ता मिलाकर बनाएं खट्टी-मीठी टमाटर की चटनी, जानें इसकी रेसिपी
- अब सरसों और उड़द की दाल को कुछ सेकेंड के लिए फ्राई करें और इसे चटनी के ऊपर डाल दें। प्याज की चटपटी चटनी तैयार है।
इसे आप पकौड़े, रोटी, इडली या चावल या अपनी मनपसंद किसी भी डिश के साथ सर्व कर सकती हैं।
Photo courtesy- (Pakwangali, Lifestyle Tips in Hindi, Archana's Kitchen, YouTube & Ghargrihasti)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।