मूंगफली और काजू से ही नहीं नारियल से भी बना सकते हैं स्वादिष्ट कतली, जानें आसान रेसिपी

मार्गशीर्ष का पावन महीना चल रहा है, इस महीने में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के पूजन के अलावा माता अन्नपूर्णा का भी पूजन किया जाता है। कई व्रत और त्योहार भी इस खास महीने में पड़ता है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपके लिए मूंगफली या काजू की नहीं बल्कि नारियल से कतली बनाने की विधि लेकर आए हैं। नारियल की कतली खाने में बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब होती है। इसे बनाना भी बेहद सरल है। यदि आप पूजन के लिए प्रसाद बनाना चाह रहे हैं, तो कुछ और बनाने के अलावा नारियल कतली बनाएं और भगवान को भोग लगाएं। नारियल सर्दियों में हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद है इसलिए चलिए बिना देर किए जानते हैं, इसे बनाने की विधि के बारे में...
नारियल की कतली बनाने के लिए सामग्री

- 2 कप कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल पाउडर
- एक कप चीनी पाउडर
- एक चम्मच इलायची पाउडर
- एक कप दूध
- आधा कप दूध पाउडर
- आधा कप बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
नारियल कतली बनाने की रेसिपी
- नारियल की कतली बनाने के लिए एक पैन गर्म करने के लिए रखें।
- पैन या कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें नारियल पाउडर को डालकर भून लें।
- जब नारियल भून जाए तो उसमें दूध डालकर लगातार चलाते रहें और उबाल आ जाए तो उसमें दूध पाउडर डालकर मिश्रण को मिक्स करें।
- थोड़ी देर में नारियल, दूध और मिल्क पाउडर का मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा फिर उसमें चीनी पाउडर डालकर मिक्स करें।
- चीनी मिलाने के बाद इलायची पाउडर डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
- इसे तब तक आंच में रखें, जब तक यह कड़ाही से अलग न हो।
- एक ट्रे या थाली में बटर पेपर या घी लगाएं।
- तैयार नारियल की कतली के मिश्रण को ट्रे में बिछाएं ऊपर से ड्राई फ्रूट्स को भी अच्छे से गार्निश करते हुए फैलाएं।
- चांदी का वर्क हो तो आप उसे चिपका सकते हैं।
- ठंडा होने के बाद कतली के आकार में काटकर भोग लगाएं।
इसे भी पढ़ें: साल 2024 में रह सकता है इन फूड्स और ड्रिंक्स का ट्रेंड, देखें लिस्ट
नारियल कतली बनाने के लिए टिप्स

- नारियल कतली बनाने के लिए आंच को धीमा रखें।
- नारियल कतली बनाते वक्त लगातार कलछी चलाते रहें, नहीं तो मिश्रण जल जाएगा।
- आप चीनी पाउडर के जगह ब्राउन शुगर का उपयोग कर सकती हैं।
- बेहतर स्वाद के लिए आप थोड़ा सा मावा का भी उपयोग दूध में मिलाकर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इस रेसिपी से अमरूद के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चाय, सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।