Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

मैंगो मस्तानी बनाएं और लें गर्मियों का मजा, जानें इसे बनाने का तरीका

जैसा की नाम सुनकर ही आपको लग रहा होगा कि यह टेस्ट में कुछ खास और अलग होगी। जी हां, ये ड्रिंक पीने में बहुत ही टेस्टी लगती है और इसे बनाना भी आसान है।
Updated:- 2019-05-22, 18:03 IST
how to make  mango mastani main

मैंगो मस्तानी जैसा की नाम सुनकर ही आपको लग रहा होगा कि यह टेस्‍ट में कुछ खास और अलग होगी। जी हां, ये ड्रिंक पीने में बहुत ही टेस्‍टी लगती है और इसे आप बहुत ही आसानी से घर पर बना सकती है। वैसे आपको बता दें कि मैंगो मस्तानी का नाम मराठा पेशवा बाजीराव की पत्नी मस्तानी के नाम पर पड़ा है। महाराष्ट्र खासतौर पर पुणे की एक बहुत ही पॉपुलर और टेस्‍टी ड्रिंक है मैंगो मस्तानी। मस्तानी को हम चॉकलेट, स्ट्राबेरी, पाइनएप्पल के फ्लेवर में भी बना सकते है। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

make mango mastaniinside

इसे जरूर पढ़ें: Summer Drinks: गर्मियों में इन 3 हेल्दी ड्रिंक्स को ट्राई करें, टेस्‍ट के साथ हेल्‍थ भी पाएं

मैंगो मस्तानी बनाने के लिए सामग्री:

  • पका हुआ आम- 1-2
  • वैनिला आइसक्रीम- 4-5 टेबल स्‍पून
  • टूटी फ्रूटी- 1 टेबल स्‍पून
  • ठंडा दूध- 2 कप
  • बादाम- 5-6
  • पिस्ता- 3-4
  • काजू- 4-5
  • किशमिश- 6-7
  • चीनी- स्वादानुसार
  • आइस क्यूब्स- 8-9
  • चैरी- 2
  • आम के टुकड़े- 1 टेबल स्‍पून

 

मैंगो मस्तानी बनाने का तरीका:

  • मैंगो मस्तानी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें। गार्निशिंग के लिए भी आम को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें। गार्निशिंग के लिए चैरी को भी बारीक-बारीक काट लें।

mango mastani inside

  • बादाम और पिस्ता को बारीक-बारीक काट लें। काजू को दो टुकड़ो में काट लें।
  • अब कटे हुए आम के टुकड़ो, दूध और चीनी को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। अब बर्फ के टुकड़ो को इसमें डालें और एक बार फिर से मिक्सर चलाएं और अच्छे से फैंट लें।

mango mastani for summer inside

 

इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में बनाएं खरबूजा शेक, जानें इसे बनाने का तरीका

  • मैंगो पेस्ट बनकर तैयार हो गया है, अब मैंगो पेस्ट को सर्विंग गिलास में निकालें और ऊपर से गार्निश करने के लिए एक टेबल स्‍पून वैनिला आइसक्रीम, टूटी फ्रूटी, कटे हुये ड्राई फ्रूट्स, कटी हुई चैरी और कटे हुये आम के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Photo courtesy- (Hebbars Kitchen, My Ginger Garlic Kitchen, Blend with Spices, HungryForever, Anns Little Corner & Kali Mirch - by Smita)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।