Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

Kitchen Hacks: बिना AC-पंखे के भी गर्मियों में ठंडा रहेगा आपका किचन, बस खाना बनाते समय अपनाएं ये आसान तरीके

गर्मियों में किचन में खाना बनाना हर क‍िसी के ल‍िए परेशानी भरा होता है। बाहर का बढ़ा हुआ तापमान और अंदर खाना बनाते समय आग की तपन से बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में अगर आप क‍िचन की तपती गर्मी से परेशान हैं तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं ज‍िससे ब‍िना एसी और पंखे के आपका क‍िचन ठंडा रहेगा।
Updated:- 2026-05-09, 20:50 IST
tips to keep kitchen cool in summer

गर्मियां शुरू होते ही सबसे ज्यादा दिक्कत हमें खाना बनाते समय ही होती है। बढ़े हुए तापमान और किचन में आग की गर्मी से बुरा हाल हो जाता है। लोग खाना बनाते समय पसीने से तरबतर हो जाते हैं। दरअसल, गैस की गर्मी, भाप और बंद जगह की वजह से किचन बहुत जल्दी गर्म हो जाता है। अब हर कोई अपने किचन में एसी तो लगवा नहीं सकता है और कुछ जगहों पर तो वेंटिलेशन भी अच्छा नहीं होता है।

ऐसे में अगर आप भी किचन में खाना बनाते समय पसीने से तरबतर हो जाती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक देने जा रहे हैं जिससे बिना एसी और कूलर के आपके किचन में ठंडक बनी रहेगी और आप आराम से कुकिंग कर सकेंगी। आइए जानते हैं उन ट्रिक्स के बारे में-

tips to keep kitchen cool in summer (1)

सुबह या शाम में खाना बनाएं

कोशिश करें कि खाना सुबह जल्दी और रात में बनाएं। इस दौरान तापमान थोड़ा कम होता है। दरअसल, दोपहर में किचन सबसे ज्यादा गर्म होता है, इसलिए उस समय कुकिंग करने से बचें। वहीं शाम में भी छत की गर्मी परेशान करती है। ऐसे में शाम 6 या 7 बजे रात का खाना बनाएं।

यह भी पढ़ें- बिना AC-Cooler चलाए भी घर रहेगा ठंडा, गर्मी में राहत देने वाले ये 3 सस्ते देसी तरीके जरूर आजमाएं

एक साथ ज्यादा काम न करें

कई बार हम किचन में एक साथ कई चीजें बनाने लगते हैं, जिससे गैस ज्यादा देर तक जलती रहती है और किचन और ज्यादा गर्म हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि गर्मियों में एक साथ बहुत ज्यादा चीजें न बनाएं।

खिड़कियों-दरवाजों को सही समय पर खोलें और बंद करें

अगर आपके किचन में ज्यादा गर्मी बनी रहती है तो इसके लिए सुबह रसोई की खिड़की को खोल दें। इससे सुबह की ठंडी और ताजी हवा किचन में आएगी, लेकिन जैसे ही दिन चढ़ने लगे तो खिड़कियों को याद से बंद कर दें। इससे गर्म हवा अंदर नहीं आ पाएगी। किचन में हवा का आना-जाना बना रहना चाहिए। इसलिए दरवाजों को भी खुला रखें।

यह भी पढ़ें- Room Cooling Hacks : मोटे पर्दे और हरा कपड़ा लगाने के बाद भी भट्टी की तरह तप रहा है कमरा, तो यह 1 नुस्‍खा कर देगा आपके कमरे को खूब ठंडा

tips to keep kitchen cool in summer (2)

एग्जॉस्ट फैन या चिमनी का करें इस्तेमाल

खाना बनाते समय गर्म हवा बाहर निकल सके, इसलिए एग्जॉस्ट फैन या चिमनी का इस्तेमाल जरूर करें। वैसे तो ये दोनों चीजें अब ज्यादातर रसोई में आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन अगर आपके पास नहीं है तो एक छोटा पंखा दरवाजे के पास रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: करेला देख अब नहीं बनेगा मुंह, कड़वाहट हटाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीके

पानी का छिड़काव भी करें

किचन की खिड़कियों पर सूती कपड़े लगा दें। इस पर पानी के छींटे मारा करें। इससे जब हवा चलेगी तो किचन में ठंडी हवा आएगी और किचन का तापमान भी नॉर्मल होने लगेगा।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: कैसरोल में इस तरह रखें रोट‍ियां, शाम तक नहीं सूखेगी एक भी चपाती

तो अगर गर्मियों में आपकी रसोई भी भट्ठी जैसे तपने लगती है तो हमने आपको जो टिप्स दिए हैं, एक बार उसे फॉलो करके जरूर देखिएगा। इससे रसोई का तापमान थोड़ा कम होने लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।