बिना मैदा के यूं तैयार करें सॉफ्ट बन, स्वाद ऐसा खाने से नहीं कर पाएंगे माना

हम खाना तो आराम से बना लेते हैं, लेकिन जब बात स्नैक्स की आती है तो यहां थोड़ा सोचना पड़ जाता है। हालांकि, स्नैक्स के बहुत सारे ऑप्शन हमारे पास मौजूद हैं जिसे हर रोज ट्राई किया जा सकता है। इंटरनेट पर स्नैक्स रेसिपीज की भरमार है, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं।
मगर इन रेसिपीज को बनाने में न सिर्फ वक्त लगता है बल्कि अधिक पैसे भी खर्च होते हैं। मगर हेल्थ की बात करें, तो स्नैक्स की लिस्ट में बहुत कम चीजें शामिल होती हैं क्योंकि हमारे पास हेल्दी ऑप्शन बहुत कम होते हैं। इसकी वजह से कई लोगों को स्नैक्स के साथ कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है।
मसूर की दाल से बना सॉफ्ट बन Recipe Card
इन ट्रिक्स की मदद से तैयार करें मसूर की दाल से बना सॉफ्ट बन।
Ingredients
- मसूर की दाल- 2 कप
- ईसबगोल- 1 कप
- मिल्क पाउडर- 1 कप
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
- चीनी- 2 चम्मच
- दही- 1 चम्मच
- बटर- 1 चम्मच
- तिल- 1 छोटा चम्मच
- दूध- 3 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बाउल में दाल भिगोकर रख दें और फिर पीस लें।
- Step 2:
अब पीसी हुई दाल में ईसबगोल और सभी सामग्रियों को डालकर बैटर बना लें।
- Step 3:
इसका बैटर बनाकर इटली वाले स्टैंड में डालें और कुछ देर सेट होने के लिए रख दें।
- Step 4:
जब यह बन जाए तो ऊपर से बटर लगाएं और तिल डालकर सर्व करें।
यहां तक की चाय के साथ भी लोग ब्रेड या बन भी नहीं खाते हैं, क्योंकि यह मैदा से तैयार किए जाते हैं। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि इन चीजों को बिना मैदा इस्तेमाल किए बिना तैयार किया जा सकता है? तो क्या आप ट्राई करना चाहेंगे? अगर हां, तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं मसूर की दाल से बन कैसे तैयार किया जा सकता है।
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करें। फिर एक बाउल में दाल भिगोकर रख दें। लगभग 10 मिनट बाद दाल को पानी से निकाल लें और धोकर सुखाने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- Easy Tips: दाल को झटपट पकाने के तरीके, फॉलों करें ये स्मार्ट ट्रिक्स
- जब दाल सूख जाए तो एक मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। अगर आप चाहें तो दाल को बिना भिगोए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका वक्त कम खर्च होगा और आपको आसानी से दाल को तैयार कर सकते हैं।
- अब पीसी हुई दाल को एक बाउल में डालें। साथ ही, ईसबगोल भी डाल दें और अच्छी तरह से मिलाएं। जब यह अच्छी तरह से मिल जाए, तो इसमें मिल्क पाउडर और बेकिंग पाउडर भी डाल दें।
- चम्मच की मदद से सभी सामग्रियों को मिलाएं। अब इसमें दूध, बेकिंग सोडा, बटर और बाकी बचा हुई सामग्रियों को भी डाल दें। इसका बैटर बनाकर इटली वाले स्टैंड में डालें और कुछ देर सेट होने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- Weight Loss Tips: सैलेड बनाते समय रखें इन 5 बातों का ख्याल, जल्दी कम होगी पेट की चर्बी
- फिर इसे इडली की तरह भाप में पकाएं। अगर आप चाहें तो इसे ओवन में भी बना सकते हैं। (कोरियन स्टाइल कॉफी बन) जब यह बन जाए तो ऊपर से बटर लगाएं और तिल डालकर सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।