Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:47 AM IST

रात की बची हुई रोटी से बनाएं लजीज ब्रेकफास्ट डिश, जानें रेसिपी

Breakfast : नाश्ते के लिए अब आपको कंफ्यूज होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है।
Updated:- 2022-09-18, 07:00 IST
breakfast recipe

ब्रेकफास्ट में ज्यादातर लोग रोज कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। इसके लिए वे इंटरनेट से नई-नई डिश को भी सर्च करते दिखाई देते हैं।

इसलिए आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है, जिसको देखकर ही आपके मुंह में पानी आने लगेगा।

अक्सर महिलाएं रात की बची हुई रोटी को फेंक देते हैं लेकिन आपको बता दें अब आप रात की बची हुई रोटी से अपने घर पर ही एक मैक्सिकन डिश बना सकती हैं, वो भी केवल इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर के।

रात की बची हुई रोटी से टाको Recipe Card

अब नाश्ते के लिए बनाएं ये लजीज मेक्सिकन दिश

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 125
Cuisine: Mexican
Author: Samridhi Breja

Ingredients

  • 2 रोटी
  • 2 प्याज (लम्बाई में कटे)
  • 2 आलू (बारीक कटे हुए)
  • 2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 100 ग्राम मटर के दाने
  • 1 चम्मच पास्ता मसाला
  • आधा चम्मच नमक
  • आधा चम्मच ऑरेगैनो

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले प्याज को लम्बाई में काट लें। साथ ही आलू को भी बारीक काट लें और धीमी आंच में पकने दें।

  2. Step 2:

    इसके बाद आप एक बाउल में एक चम्मच मेयोनीज और एक चम्मच टोमेटो सॉस डालें और इसमें आप आधा चम्मच पास्ता मसाला डालें और मिला लें।

  3. Step 3:

    टमाटर, मटर, शिमला मिर्च जैसी अपनी मनपसंद सब्जियां काट कर आप आलू और प्याज में मिला लें।

  4. Step 4:

    इसके बाद आप रोटी के ऊपर मेयोनीज और टोमेटो सॉस के मिश्रण को अच्छी तरह से स्प्रेड कर लें। साथ ही इसमें आप सब्जियों के मिश्रण को भी डालें।

  5. Step 5:

    इसके बाद चीज की एक-एक स्लाइस डालें और फोल्ड कर लें।इसे मीडियम फ्लेम पर कम से कम हल्का ब्राउन होने तक तल लें और प्लेट में निकाल लें। 

बनाने का तरीका 

taco preparation

  • नाश्ते के लिए घर पर टाको बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को लम्बाई में काट लें। इसके बाद आप आलू को भी बारीक काट लें।
  • इन दोनों को गरम तेल में धीमी आंच में सुनहरा ब्राउन होने तक तल लें।
  • इसके बाद आप एक बाउल में एक चम्मच मेयोनीज और एक चम्मच टोमेटो सॉस डालें और इसमें आप आधा चम्मच पास्ता मसाला डालें।आप चाहे तो इसमें मैगी मसाला भी डाल सकती हैं। इसे अच्छे से मिला लें।

इसे भी पढ़ें :  नवरात्रि पर घर पर बनाएं कुट्टू और आलू के ये स्नैक्स, सबको आएंगे पसंद

  • फ्राई किए हुए प्याज और आलू में आप टमाटर, मटर, शिमला मिर्च जैसी अपनी मनपसंद सब्जियां मिला लें। इसमें आप नमक और ऑरेगैनो मिलाएं।
  • इसके बाद आप रोटी के ऊपर मेयोनीज और टोमेटो सॉस के मिश्रण को अच्छी तरह से स्प्रेड कर लें। साथ ही इसमें आप सब्जियों के मिश्रण को भी डालें।
  • रोटी के एक भाग में इसे लगाने के बाद आप इसमें चीज की एक-एक स्लाइस डालें।
  • इसके बाद आप इसे फोल्ड कर लें और मीडियम फ्लेम पर कम से कम हल्का ब्राउन होने तक तल लें। तलने के बाद आप इसे प्लेट में निकाल लें।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ एक चम्मच तेल से बनाएं ये रेसिपीज, नहीं बढ़ेगी पेट की चर्बी

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।