गर्मियों में लें ठंडी कीवी ऑरेंज लेमोनेड मजा, जानें इस टेस्‍टी ड्रिंक को बनाने का तरीका

आज हम आपको जो ड्रिंक बनाना सिखाएंगे वो हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है और उसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। इस ड्रिंक को आप रोज बनाकर भी पी सकती हैं। तो आज हम आपको कीवी ऑरेंज लेमोनेड बनाना सिखाएंगे। आप आज ही घर पर कीवी ऑरेंज लेमोनेड ट्राई करें।
Updated:- 2019-04-18, 18:37 IST
kiwi orange lemonade main

गर्मियों में ठंडी-ठंडी ड्रिंक से मूड फ्रेश हो जाता है। गर्मियों में खाने की चीजें इतनी नहीं भाती, जितनी पीने की चीजें अच्‍छी लगती है। गर्मियों में बाहर से घर वापस आने के बाद ठंडी-ठंडी ड्रिंक पीने का दिल करता है। नींबू का पानी ऐसे में सबका फेवरेट होता है लेकिन हम अगर नींबू पानी की जगह इसे अलग-अलग तरीके से बनाकर पीये तो उसका मजा दोगुना हो जाएगा। इस गर्मी के मौसम में हम आपको कुछ ऐसे ही हेल्थी ड्रिंक के बारे में बताते आ रहे हैं। जिन्‍हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। आज हम आपको जो ड्रिंक बनाना सिखाएंगे वो हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है और उसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। इस ड्रिंक को आप रोज बनाकर भी पी सकती हैं। तो आज हम आपको कीवी ऑरेंज लेमोनेड बनाना सिखाएंगे। आप आज ही घर पर कीवी ऑरेंज लेमोनेड ट्राई करें। तो आइए जानें, कीवी ऑरेंज लेमोनेड बनाने का आसान तरीका।

kiwi orange lemonade inside

इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ इन 3 चीजों से आप घर पर ही आसानी से बनाएं क्रीमी टेस्‍टी मैंगो आइसक्रीम

  • कितने लोगों के लिए- 2
  • बनाने का समय- 10 मिनट

कीवी ऑरेंज लेमोनेड बनाने के लिए सामग्री:

  • कीवी- 1 कप
  • ऑरेंज जूस- 2 कप
  • सोडा वॉटर- 250 मिली
  • लेमोनेड आइस क्यूब- 1/2 ट्रे
  • नींबू- 2
  • नमक- चुटकीभर

 

कीवी ऑरेंज लेमोनेड बनाने का तरीका:

  • ऑरेंज जूस को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। ध्‍यान रखें कि ऑरेंज जूस बिल्‍कुल ठंडा होना चाहिए।
  • अब दो कांच की सर्विंग गिलास लें और उसमें क्रश की हुई कीवी डालें।

kiwi orange lemonade inside

  • लेमोनेड के आइस क्यूब को कूट कर क्रश कर लें, लेकिन ध्‍यान रखें कि ज्‍यादा क्रश ना करें, क्यूब थोड़े बड़े ही रखें।
  • फिर कूटी हुई आइस क्यूब्स को क्रश कीवी के ऊपर डालें। अब उसके ऊपर थोड़ा सा सोडा वॉटर डालें और साथ ही कटी हुई नींबू की स्लाइसेस डालें।
  • इसके ऊपर ठंडा किया हुआ ऑरेंज जूस डालें। अब कटे हुए नींबू की स्लाइसेस को गिलास के किनारों पर लगाकर से सजा लें। आपकी ठंडी-ठंडी कीवी ऑरेंज लेमोनेड तैयार है। इसे आप तुंरत सर्व करें।

kiwi orange lemonade inside

 

इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में घर पर बनाएं रूह अफजा लस्सी, जानें इसे बनाने का तरीका

आप चाहे तो चुटकीभर नमक भी इसमें मिला सकती हैं या गिलास के ऊपर लगा सकती हैं। आप अगर मीठा जूस पीना पसंद करती हैं तो आप इस ड्रिंक में थोड़ी सी चीनी भी डाल सकती हैं। पर कोशिश करें कि आप नमक या चीनी के बगैर ही इस ड्रिंक को बनाएं। क्‍योंकि अतिरिक्‍त चीनी या अतिरिक्‍त नमक सेहत के लिए अच्‍छी नहीं होती है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।