छोले बनाने के लिए हलवाई के टिप्स, जानें ये रेसिपी और बनें मास्टर शेफ

गरमा -गरम छोले का नाम सुनकर.....मुंह में पानी आना लाजमी है। छोले किसी भी चीज के साथ सर्व किए जाएं इनका स्वाद लाजवाब ही लगता है। चावल तो छोले का स्वाद बढ़ा देते हैं क्योंकि हमारे यहां चावल ज्यादा पसंद किए जाते हैं। वैसे तो छोले कई तरह से बनाए जाते हैं और हर एक जगह के छोले की रेसिपी भी कुछ खास होती है।
मगर हलवाई जैसे छोले बहुत कम लोग बना पाते हैं। हलवाई जैसे छोले का स्वाद हमें भारतीय रेस्टोरेंट में भी मिल जाता है, पर जब घर पर बनाने की बात आती है तो हम पता क्यों नहीं बना पाते। अगर आप भी हलवाई जैसे छोले नहीं बना पाते, तो यह रेसिपी आपके लिए है।
हलवाई जैसे मसालेदार छोले Recipe Card
इस तरह तैयार करें हलवाई जैसे मसालेदार छोले।
Ingredients
- छोले- 250 ग्राम
- प्याज- 3 (कटा हुआ)
- टमाटर- 5 (कटे हुए)
- मूली- आधी (बारीक कटी हुई)
- छोले मसाला- 3 चम्मच
- लाल मिर्च- 2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- तेज पत्ता- 2
- चायपत्ती का पानी- 1 कप
- हरी मिर्च- 4 (बीच से कटी हुई)
- धनिया के पत्ते- आधा कप (कटे हुए)
- जीरा- आधा चम्मच
Step
- Step 1:
छोले को 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। फिर 3 सीटी आने तक पका लें।
- Step 2:
अब एक कड़ाही में तड़का लगाएं। प्याज, टमाटर और सभी मसाले डाल दें।
- Step 3:
पकाने के बाद इसमें छोले और कटी हुई मूली डालें।
- Step 4:
अब चाय की पत्ती का पानी और कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- Step 5:
इसमें छोले को कुछ देर तक पकाएं। ऊपर से छोले का मसाला डालें और 5 मिनट तक पका लें।
- Step 6:
फिर ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। बस आपके हलवाई वाले छोले तैयार हैं।
हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें और हलवाई जैसे छोले घर पर बनाएं।
विधि

- सबसे पहले छोले को 1 पतीले में लगभग 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। फिर भीगे हुए को कुकर में डालें और लगभग 2 से 3 सिटी लगाकर पका लें।
- इस दौरान एक पतीले में 1 कप पानी से साथ 1 चम्मच चाय की पत्ती को डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। (इन 8 कामों में भी चाय पत्ती का कर सकती हैं इस्तेमाल)
इसे जरूर पढ़ें- छोले बनाने के इन टिप्स ने मुझे बनाया कुकिंग स्टार
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। 2 तेज पत्ता और आधा चम्मच जीरा डालकर तड़का लगा लें।
- फिर कड़ाही में कटी हुई प्याज और कटे हुए टमाटर डालकर हल्का ब्राउन करें। स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच लाल मिर्च और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
- पकाने के बाद इसमें छोले और कटी हुई मूली डालें। अगर आपको मूली का स्वाद अच्छा न लगे, तो इसका इस्तेमाल न करें।
- अब चाय की पत्ती का पानी और कटी हुई हरी मिर्च डालें। इसमें छोले को कुछ देर तक पकाएं। ऊपर से छोले का मसाला डालें और 5 मिनट तक पका लें।
इसे जरूर पढ़ें- खाने में स्वाद का तड़का जोड़ने वाले छोले भटूरे की अनोखी कहानी
- फिर ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। बस आपके हलवाई वाले छोले तैयार हैं। इसे चावल या भटूरे के साथ सर्व किया जा सकता है।
Imagre Credit- (@Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।