ब्रेकफास्ट में करें हरे प्याज को फ्राई, यह रही झटपट तैयार करने की रेसिपी

हरे प्याज से न सिर्फ सब्जी, बल्कि पकोड़े और फ्राइज भी बनाए जा सकते हैं। मगर आज हम आपको हरे प्याज को फ्राई करके चाय के साथ सर्व किया जा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-02, 11:31 IST
how to make green onion fry

चाइनीज़ खाने से लेकर साउथ इंडियन खाने में तड़का लगाने तक, हमने कभी न कभी हरे प्याज यानी स्प्रिंग अनियन का इस्तेमाल जरूर किया होगा। आमतौर पर हरे प्याज का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही किया जाता है। बहुत से लोगों को इसका स्वाद इतना पसंद आता है कि हरे प्याज को आलू में डालकर बनाते हैं।

मगर क्या आपको पता है कि हरे प्याज को स्नैक्स के तौर पर भी बनाकर सर्व किया जा सकता है। जी हां, आज हम आपको हरे प्याज को फ्राई करने का आसान तरीका साझा कर रहे हैं, जिसे चाय के साथ सर्व किया जा सकता है। 

हरे प्याज को फ्राई करना Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से तैयार करें हरे प्याज के स्नैक्स।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • सूजी-150 ग्राम
  • नमक-स्वादानुसार
  • हरा प्याज-1 कटे हुए
  • शिमला मिर्च-1 कटी हुई
  • हरी मिर्च-1 कटी हुई
  • टोमेटो सॉस-1 चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर-2 चम्मच
  • बींस-3 कटी हुई
  • गाजर-1/2 कटी हुई
  • तेल-2 चम्मच
  • हल्दी-1/2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें।

  2. Step 2:

    फिर एक बाउल में डालकर सूजी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

  3. Step 3:

    अब पानी डालकर बैटर तैयार करें। साथ ही, गैस पर कड़ाही गर्म करने के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    फिर बैटर में सभी मसाले डाल दें और जब तेल गर्म हो जाए तो बैटर में हरे प्याज को डालकर तेज आंच पर फ्राई करें।

  5. Step 5:

    फ्राई करने के बाद इसमें टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

  6. Step 6:

    अगर आप चाहें तो चाय के साथ भी हरे प्याज को सर्व कर सकते हैं।

बनाने का तरीका

How to prepare spring onions for stir fry

  • सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें। फिर एक बाउल में डालकर सूजी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। 
  • अब पानी डालकर बैटर तैयार करें। साथ ही, गैस पर कड़ाही गर्म करने के लिए रख दें और हरे प्याज को काटकर साफ कर लें।

इसे जरूर पढ़ें-  DIY Cooking Tips: शिमला मिर्च पकाने से लेकर इंस्टेंट पास्ता सॉस बनाने के ये हैक्स आएंगे काम

  • फिर बैटर में सभी मसाले डाल दें और जब तेल गर्म हो जाए तो बैटर में हरे प्याज और शिमला मिर्च को डालकर तेज आंच पर फ्राई करें।

इसे जरूर पढ़ें- एक या दो नहीं बल्कि 7 अलग-अलग तरह से बना सकते हैं चिवड़ा, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

  • फ्राई करने के बाद इसमें टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व करें। अगर आप चाहें तो चाय के साथ भी हरे प्याज को सर्व कर सकते हैं। 

Image Credit- (@Freepik)

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।