बच्चों के लिए यूं तैयार करें बेसन के क्रिस्पी कुरकुरे

क्या आपको नाश्ते में तले हुए फूड्स खाना पसंद है? क्या आपके घर में रोजाना पराठे, पकोड़े, भटूरे खाए जाते हैं? अगर हां, तो यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी क्योंकि आज हम 'रेसिपी ऑफ द डे' में चटपटे बेसन के कुरकुरे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह डिश न सिर्फ आपको बल्कि बच्चों को भी खूब पसंद आएगी।
बता दें कि बेसन के कुरकुरे बनाने के लिए ज्यादा तामझाम करने की कोई जरूरत नहीं है। बस आपको कुरकुरे का बैटर तैयार करना होगा और मसाला डालकर सर्व करना होगा। तो आइए जानते हैं बेसन के कुरकुरे बनाने की आसान रेसिपी क्या है।
बेसन के क्रिस्पी कुरकुरे Recipe Card
घर पर आसानी से बनाएं बेसन के बेसन के क्रिस्पी कुरकुरे।
Ingredients
- बेसन- 1 कप
- चावल का आटा- 1/4 कप
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- लाल मिर्च- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- चाट मसाला- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
एक बाउल में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चावल का आटा डालकर मिक्स कर लें।
- Step 2:
फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- Step 3:
अब एक कढ़ाही में तेल डालें और कपड़े में मिश्रण डालकर कुरकुरे के शेप दें।
- Step 4:
जब दोनों तरफ से कुरकुरे फ्राई हो जाएं, तो एक बाउल में निकाल लें।
- Step 5:
अब ऊपर से चाट मसाला, स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें और सर्व करें।
विधि
- कुरकुरे बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप बेसन को एक बाउल में निकाल लें। फिर आधा कप- चावल का आटा, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर को डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। घोल बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो वरना कुरकुरे स्वादिष्ट नहीं बनेंगे।
इसे ज़रूर पढ़ें- सिर्फ 30 रुपये के बेसन से तैयार करें ये स्वादिष्ट स्नैक्स, जानें आसान रेसिपीज
- कुरकुरे बनाने के लिए मोटे सांचे की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास सांचा नहीं है, तो एक कपड़े में होल करके कुरकुरे का कपड़ा तैयार कर लें।
- अब एक कढ़ाही में तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो कपड़े या सांचे में मिश्रण डालें और पीछे से पोटली तैयार करके बांध लें।
- कपड़े को दबाकर कुरकुरे को निकाल लें। फिर धीरे-धीरे कुरकुरे को बना लें। (घर से ही कुरकुरे बनाने का बिजनेस)
इसे ज़रूर पढ़ें- बेसन से बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स, टेस्ट में हैं लाजवाब
- जब दोनों तरफ से कुरकुरे फ्राई हो जाएं, तो एक बाउल में निकाल लें। अब ऊपर से चाट मसाला, स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें और सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।