Dahi Chutney Recipe: दही का रायता ही नहीं बल्कि चटनी भी बनाई जाती है, जानें रेसिपी

Food Recipes: खाने में दही को जरूर शामिल किया जाता है। अक्सर लोग रायता और सादी दही खाना पसंद करते हैं। दही पेट के लिए भी फायदेमंद होती है। दही के सेवन से गट हेल्थ बेहतर होती है।
भारत में चटनी बेहद प्रसिद्ध है। यहां नारियल से लेकर सब्जी और फल तक की चटनी बनाई जाती है। चटनी बोरिंग खाने के स्वाद को भी दोगुना बढ़ा देती है। इसलिए ज्यादातर घरों में खाने के साथ चटनी परोसी जाती है। क्या आपने दही चटनी खाई है? नहीं हम पुदीना और धनिया वाली दही चटनी की बात नहीं कर रहे हैं।
दही चटनी कई चीजों और तरीकों से बनाई जा सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग तरीके से दही चटनी बनाने का तरीका बताएंगे। साथ ही, चटनी को परफेक्ट बनाने के टिप्स भी देंगे।
राजस्थानी स्टाइल में बनाएं दही चटनी (Chutney Recipes)

राजस्थानी स्टाइल चटनी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। खासतौर पर यहां बनने वाली लहसुन की चटनी की जितनी तारीफ की जाए, उतना कम है। क्या आपने राजस्थान में बनने वाली दही लहसुन की चटनी खाई है? अगर नहीं, तो आज ही इस रेसिपी को घर पर ट्राई करें।
- चटनी बनाने के लिए सूखी लाल मिर्च को गर्म पानी में भिगोएं।
- अब तेल को पैन में गर्म होने के लिए रख दें और लहसुन की कलियों को ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- लहसुन में सूखी लाल मिर्च, 2 चम्मच धनिया के बीज, 1 चम्मच जीरा और आधा चम्मच काली मिर्च को डालकर कम आंच पर पका लें।
- कुछ देर में चटनी से खुशबू आने लगेगी, तब गैस बंद कर दें और पेस्ट को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- करीब 10-15 मिनट बाद सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
- अब इस पेस्ट को तेल में डालकर, तब तक पकाएं जब तक कि तेल अलग न होने लगे।
- अब इसमें एक चम्मच सरसों , 1 चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग ,करी पत्ता और फेटी हुई दही मिलाएं।
- दही फटे नहीं, इसके लिए बार-बार चलाते रहें।
- करीब 5 मिनट बाद गैस बंद करें।
- लीजिए बन गई दही लहसुन की चटनी।
- लहसुन की चटनी को सादे चावल से स्नैक्स तक के साथ खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: ठेले वाली हरी चटनी बनाने के सीक्रेट टिप्स
परफेक्ट चटनी बनाने के लिए टिप्स (Desi Chutney Recipe)

- परफेक्ट चटनी बनाने के लिए ताजे लहसुन का इस्तेमाल करें।
- अगर लहसुन खराब होगा, तो चटनी का बिगड़ जाएगा। अंकुरित लहसुन का उपयोग न करें।
- चटनी बनाने के लिए ताजी दही का इस्तेमाल करें। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि दही ज्यादा खट्टी न हो। वरना, चटनी का स्वाद नहीं आएगा। (पुदीना चटनी की रेसिपी जानें)
- चटनी में तेल ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसलिए तेल का इस्तेमाल सही मात्रा में करें।
- चटनी को सही तरीके से स्टोर करना जरूरी होता है, ताकि यह 2-3 दिन तक चल जाए। चटनी को स्टोर करने के लिए कांच के जार का इस्तेमाल करें। ढक्कन को अच्छे से लगाना न भूलें।
- चटनी ज्यादा पतली नहीं होनी चाहिए। चटनी गाढ़ी ही अच्छी लगती है। अगर चटनी पतली हो जाए, तो इसके लिए आप चटनी में इस्तेमाल किए जाने वाली चीजों को बढ़ा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ऐसे बनाएं ड्राई लहसुन की चटनी
दही हरी मिर्च चटनी
हरी मिर्च भी खाने के स्वाद को बढ़ाती है। खाने को चटपटा बनाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। आप हरी मिर्च से भी चटनी बना सकती हैं। दही हरी मिर्च की चटनी बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले हरी मिर्च को धो लें।
- अब हरी मिर्च को छोटे-छोट टुकड़ों में काट लें।
- चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए हरी मिर्च को मिक्सी में पीसने के बजाय सिलबट्टे पर पीसें।
- इससे चटनी का स्वाद बढ़ जाए।
- हरी मिर्च को सिलबट्टे में बारीकी से पीस लें। अब इसमें फेटी हुई दही मिला लें।
- स्वाद अनुसार नमक, हींग और जीरा पाउडर मिलाकर सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गई दही हरी मिर्च की चटनी।
- इस चटनी को आप दाल-चावल से लेकर समोसे तक के साथ सर्व कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।