Matar Paneer Tikki Recipe: अब घर पर ही लें स्ट्रीट फूड का मजा, जाने कैसे तैयार करें मटर पनीर टिक्की

टेस्टी और चटपटा खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अकसर बाजार से खाना ऑर्डर करते हैं या फिर कही बाहर जाकर खाते हैं, लेकिन घर पर बनाने के बारे में कम सोचते हैं। इस बार आप अपने घरवालों को खुश करने के लिए मटर पनीर टिक्की को बनाएं और सबको खिलाएं। इसे खाने के बाद उनके मुंह का स्वाद बढ़ जाएगा। साथ ही इसे खाने के बाद वो बाजार की टिक्की खाने के बारे में नहीं कहएंगे। इसे ही आपसे बार-बार बनाकर खाएंगे। आइए बताते हैं टिक्की की सिंपल रेसिपी।
मटर पनीर टिक्की Recipe Card
मटर पनीर टिक्की रेसिपी
Ingredients
- मटर- 200 ग्राम
- पनीर- 100 ग्राम
- हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
- धनिया- बारीक कटा हुआ
- प्याज-बारीक कटी हुई
- लहसून- बारीक कटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च- 1 चम्मच
- चाट मसाला
- बेसन- आधा कप
Step
- Step 1:
इसके लिए सबसे पहले आपको ताजी मटर को उबालना है।
- Step 2:
इसे ठंडा होने दें उसके बाद इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। साथ में लहसून जरूर डालें।
- Step 3:
अब एक बाउल में पनीर को ग्रेट कर लें। इसमें पीसी हुई मटर को डालें।
- Step 4:
इसी मिक्सचर में आपको प्याज, हरी मिर्ची और धनिया डालना है।
- Step 5:
इसकी बाइडिंग के लिए इसमें आप बेसन को ऐड करें। फिर इसमें नमक को डालकर इसका डो तैयार कर लें।
- Step 6:
जब आपका डो तैयार हो जाए, तो इसकी छोटी-छोटी टिक्की को बनाएं। फिर इसे एयर फ्रायर में डालकर 10 मिनट के लिए पका लें।
- Step 7:
इसके बाद इसे प्लेट में निकाल लें।
- Step 8:
आप इस टिक्की को बनाने के बाद इसकी चटनी की तैयार करें। इसके लिए आप पहले हरे धनिये और पुदीने की चटपटी चटनी को तैयार करें।
- Step 9:
इसके साथ इमली की चटनी को भी तैयार करें। फिर एक गहरी प्लेट लें और इसमें टिक्की को रखें।
- Step 10:
फिर इसमें दही, लाल चटनी और हरी चटनी को डालें। इसके बाद धनिया, अनार के दाने के साथ इसे सर्व करें।
मटर पनीर टिक्की बनाने की विधि
- इसके लिए सबसे पहले आपको ताजी मटर को उबालना है।
- इसे ठंडा होने दें उसके बाद इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। साथ में लहसून जरूर डालें।
- अब एक बाउल में पनीर को ग्रेट कर लें।
- इसमें पीसी हुई मटर को डालें।
- इसी मिक्सचर में आपको प्याज, हरी मिर्ची और धनिया डालना है।
- इसकी बाइडिंग के लिए इसमें आप बेसन को ऐड करें।
- फिर इसमें नमक को डालकर इसका डो तैयार कर लें।
मटर पनीर टिक्की को करें तैयार
- जब आपका डो तैयार हो जाए, तो इसकी छोटी-छोटी टिक्की को बनाएं।
- फिर इसे एयर फ्रायर में डालकर 10 मिनट के लिए पका लें।
- इसके बाद इसे प्लेट में निकाल लें।
इसे भी पढ़ें: मखाना-सूजी को मिलाकर बनाएं क्रिस्पी टिक्की, जानें आसान रेसिपी
मटर पनीर टिक्की के साथ तैयार करें चटनी
- आप इस टिक्की को बनाने के बाद इसकी चटनी की तैयार करें।
- इसके लिए आप पहले हरे धनिये और पुदीने की चटपटी चटनी को तैयार करें।
- इसके साथ इमली की चटनी को भी तैयार करें।
- फिर एक गहरी प्लेट लें और इसमें टिक्की को रखें।
- फिर इसमें दही, लाल चटनी और हरी चटनी को डालें।
- इसके बाद धनिया, अनार के दाने के साथ इसे सर्व करें।
- इससे खाने वाले को मजा आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Oats Soya Tikki Recipe: बच्चों को खिलाएं हेल्दी और टेस्टी ओट्स सोया टिक्की, आसान रेसिपी जानें
इस तरह से आप घर पर टिक्की रेडी कर सकती हैं और इसे अपने घरवालों और रिश्तेदारों को खिला सकती हैं। इसे खाने के बाद वो बाजार की टिक्की का स्वाद भूल जाएंगे। इसे ही खाने को हर बार कहेंगे, ताकि इसे खाने के बाद मजा दोगुना हो जाए और कुछ हेल्दी खा पाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।