Tue Sep 15, 2026 | Updated 12:03 AM IST

चाय के साथ बनाएं गर्मागर्म केले के पकौड़े, जानें आसान रेसिपी 

आज हम आपको आलू या प्याज के पकौड़े की रेसिपी नहीं बल्कि केले के पकौड़े बनाने का आसान तरीका साझा कर रहे हैं। इसे आप चाय करके देखने यकीनन अच्छा लगेगा। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-05-04, 11:30 IST
Easy banana pakora recipe in hindi

मई-जून की गर्मी तो काफी फेमस है, लेकिन इस बार मुझे तो हैरत हो रही है कि मौसम कितना सुहाना हो रखा है.. कभी बारिश, कभी ठंडी-ठंडी हवाएं उफ्फ्फ। वैसे बारिश के मौसम में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो बात ही क्या है। पकौड़े चाहे किसी भी चीज के क्यों न हों स्वाद से भरे हुए ही होते हैं। पर जब पकौड़े कुछ अलग तरीके से बने हों तो चाय का मजा दोगुना बढ़ जाता है।

इसलिए आज हम आपको 'रेसिपी ऑफ द डे' में गरमा-गर्म केले के पकौड़े की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपकी चाय की चुस्कियों के साथ बारिश का भरपूर मजा भी देगा। तो आइए जानते हैं घर पर परफेक्ट पकौड़े बनाने के टिप्स।

केले के पकौड़े Recipe Card

आप इन आसान स्टेप्स से तैयार करें केले के पकौड़े।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • कच्चे केले- 4
  • बेसन- 1 बड़ी कटोरी
  • नमक- स्वादानुसार
  • मिर्च- स्वादानुसार
  • जीरा- 1 चम्मच
  • अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
  • पानी- जरूरत अनुसार
  • तेल- पकोड़ो को तलने के लिए

Step

  1. Step 1:

    केले को थोड़े मोटे टुकड़े में काट लें और बाउल में बेसन, मसाले डालकर मिला लें।

  2. Step 2:

    जब बैटर तैयार हो जाए तो कटे हुए केले के टुकड़े बेसन के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। 

  3. Step 3:

    एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और केले के टुकड़े डालकर पका लें।

  4. Step 4:

    दोनों तरफ से पकने के बाद एक प्लेट में पकौड़े निकालें और गरमा-गरम चटनी के साथ सर्व करें।  

विधि

Banana pakoda in hindi

  • पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले केले को थोड़े मोटे टुकड़े में काट लें। आप चाहें तो टुकड़ों को पतला भी रख सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- जानिए पकौड़ों को क्रिस्पी बनाए रखने के कुछ आसान ट्रिक्स

  • अब एक बड़ा बाउल लें और इसमें 1 कटोरी बेसन, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच मिर्च, 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच अमचूर पाउडर (ऐसे बनाएं अमचूर पाउडर) डालकर अच्छे से मिला लें।
  • फिर हल्के हाथ से पानी डालते हुए बैटर तैयार कर लें। जब बैटर तैयार हो जाए तो कटे हुए केले के टुकड़े बेसन के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इस दौरान गैस पर एक कढ़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो एक-एक करके केले के टुकड़े डालकर हल्का ब्राउन होने तक पका लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये 3 तरह के टेस्टी पकौड़े

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।