Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

Recipe Of The Day: घर पर बनाएं चिकन शोले कबाब और लें रेस्‍टोरेंट का मजा

घर पर बनाएं चिकन शोले कबाब और भूल जाएं रेस्‍टोरेंट को। आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
Updated:- 2019-07-13, 19:07 IST
how to cook chicken sholay kebab recipe at home main

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आपको पता होगा की नॉनवेज खाने वालों का सबसे फेवरेट डिश कबाब होता है। कबाब आमतौर पर लखनऊ, हैदराबाद और दिल्ली जैसे शहरों में बनाई और खाई जाती है। लेकिन आज हम आपको जिस रेसिपी के बारे में बता रहे है ये साउथ इंडियन रेसिपी है। इस रेसिपी में चिकन को भूरा और कुरकुरा होने तक तला जाता है। आज हम आपको बताने वाले है चिकन शोले कबाब बनाने का तरीका। इसका स्वाद बहुत ही लजीज होता है। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

how to cook chicken sholay kebab inside

इसे जरूर पढ़ें: मटन निहारी की रेसिपी बनाने का तरीका

  • कितने लोगों के लिए- 4
  • तैयारी का समय- 10 मिनट
  • बनाने का समय- 20 मिनट

चिकन शोले कबाब बनाने के लिए सामग्री:

  • बोनलेस चिकन- 300 ग्राम
  • करी पत्ता- 4 टहनी
  • अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट- 1 टेबल स्‍पून

बैटर के तैयार करने के लिए:

  • चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच
  • बेसन- 1 बड़ा चम्मच
  • मैदा- 3 बड़े चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
  • धनिया पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
  • सांबर पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
  • तेल- अंदाजानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

 

चिकन शोले कबाब बनाने का तरीका:

  • चिकन शोले कबाब बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से धोकर काट ले।
  • एक मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा, बेसन, मैदा डाले और इन्‍हें अच्‍छे से मिला लें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, सांबर पाउडर, अदरक लहसुन मिर्च का पेस्ट और नमक डालें। इसमें थोड़ा पानी डाले और अच्छी तरह से मिलाएं और एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। अगर आप ऑनलाइन बेसन खरीदना चाहती हैं तो इसके 500 ग्राम के डब्‍बे का मार्केट प्राइस 124 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से सस्‍ते दामों 115 रुपये में खरीद सकती हैं

chicken sholay kebab recipes inside

  • अब गैस पर मध्‍यम आंच पर एक कड़ाही चढ़ाए और उसमें तेल डालें और उसे गर्म होने दें। अब चिकन के पीस को बैटर में डालें और जब तेल गर्म हो जाए तो चिकन के पीस को इस गर्म तेल में डालें। चिकन के इन पिसेज को ब्राउन और क्रिस्‍पी होने तक फ्राई करें। जब चिकन अच्‍छे से फ्राई हो जाए तो इसे निकालकर प्‍लेट में रख लें।
  • अब कढ़ाई में करी पत्ता डालें और कुरकुरा होने तक फ्राई करें और इसे बने हुए चिकन के ऊपर डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अगर आप घर बैठे ऑनलाइन जीरा पाउडर खरीदना चाहती हैं तो इसके 100 ग्राम के पैकेट का मार्केट प्राइस 149 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 120 रुपये में खरीद सकती हैं

cook chicken sholay kebab inside

 

इसे जरूर पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं घुगनी चाट, जानें इसकी आसान रेसिपी

तैयार है आपकी चिकन शोले कबाब। इसे आप गरमा गरम ही सर्व करें, ठंडी होने पर ये खाने में अच्‍छी नहीं लगेगी। इसे आप दिन के खाने में चावल और टमाटर रसम के साथ सर्व कर सकती हैं या शाम के नाश्‍ते में भी इसका मजा लें सकती हैं।

Photo courtesy- (Vidyascooking, YouTube, HungryForever, Archana's Kitchen)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।