बेसन नहीं इस बार घर पर बनाएं आलू की कढ़ी

आपने बेसन की पकौड़े वाली कढ़ी तो कई बार खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी आलू की कढ़ी खाई है। तो आज हम आपको बताएंगे एक अलग स्वाद की आलू की कढ़ी बनाने का तरीका। आलू की कढ़ी आमतौर पर बनाने वाली कढ़ी से अलग होती है क्योंकि इसमें बेसन नहीं पड़ता और सिर्फ आलू इस्तेमाल किया जाता है। आलू, दही और मसालों से तैयार होने वाली यह कढ़ी टेस्टी और हेल्दी होती है। इसका खट्टा मीठा स्वाद आपके जुबान को बहुत पसंद आएगा। ये जहां बनाने में आसान है वहीं हेल्थ के लिए भी एक अच्छी परफेक्ट रेसिपी हैं। आप इसे दोपहर या रात के खाने में खा सकती हैं और इसे चावल या रोटी के साथ खाया जाता है। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
इसे जरूर पढ़ें: चटपटी प्याज की चटनी कैसे बनाएं, जानें इसकी रेसिपी
आलू की कढ़ी बनाने के लिए सामग्री:
- आलू- 500 ग्राम
- सिंघाड़े का आटा- 70 ग्राम
- दही- 125 ग्राम
- कश्मीरी मिर्च- 2-3
- अदरक- 1/2
- मिर्च पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
- धनिया- 1/2 टेबल स्पून
- करी पत्ता- 5-6
- तेल- अंदाजानुसार
- नमक- स्वादानुसार
आलू की कढ़ी बनाने का तरीका:
- सबसे पहले आलू को अच्छे से धो लें। अब गैस में तेज आंच में एक प्रेशर कुकर रखें और उसमें पानी और आलू डालें और एक सीटी लगने तक उबाल लें। जब आलू उबल जाए तो उन्हें छीलकर मैश कर लें।
- एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू, सिंघाड़े का आटा, मिर्च पाउडर और नमक डालें और अच्छे से मिला लें।
- अब गैस पर मध्यम आंच पर एक कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो आलू के गोले बनाकर तेल में डालें और सुनहरा होने तक फ्राई करें। जब आलू फ्राई हो जाए तो उसे निकालकर एक प्लेट में रख लें।
- एक कटोरे में खट्टी दही लें और उसमें थोड़ा सा मैश किया हुआ आलू मिलाएं और इसमें अंदाजानुसार पानी डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
इसे जरूर पढ़ें: मुंह में पानी लाने वाली प्याज कचौरी चाट अब घर पर बनाएं, जानें इसकी रेसिपी
- गैस पर मध्यम आंच पर एक पैन रखें और उसमें अंदाजानुसार तेल डालें और गर्म होने दें। पैन का तेल गर्म हो जाने पर उसमें करी पत्ता और मिर्च डाल दें। अदरक को घिसकर इसमें डालें और इन सबको फ्राई करें।
- दही के पेस्ट को पैन में डालें और इसमें नमक और धनिया डालकर उबाल लें। इसे धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। कढ़ी के गाढ़े हो जाने पर उसमें फ्राई किए हुए आलू के पकौड़े डालें और कुछ देर तक पकने दें।
आपकी टेस्टी आलू की कढ़ी तैयार है। इसे आप चावल या रोटी साथ सर्व कर सकती हैं।
Photo courtesy- (YouTube, NBT, Recipes, Whisk Affair & Craftlog)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।