मार्केट से साबूदाना खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप परफेक्ट साबूदाना खरीदना चाहती हैं तो यकीनन इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-09-18, 13:48 IST
how to choose good sabudana in hindi

साबूदाना का सेवन महिलाएं व्रत के दौरान करती हैं। इसलिए जब नवरात्रि या फिर कोई भी त्योहार आता है, तो मार्केट में साबूदाना ज्यादा बिकने लगता है। कहा जाता है कि साबूदाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। हालांकि, आपको कई तरह की वैरायटी मिल जाएंगी, लेकिन कई बार इस बात का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि यह किस क्वालिटी का साबूदाना है।

इसलिए अच्छी क्वालिटी का साबूदाना का सेलेक्शन करना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि साबूदाना ऊपर से दिखने में तो बिल्कुल सही होते हैं, लेकिन अंदर से खोखले निकलते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बेकार क्वालिटी का साबूदाना काफी महंगा खरीद लेते हैं।

ऐसे में जब भी आप बाजार से साबूदाना खरीदने जाएं तो हमेशा कुछ चीजों पर ध्यान दें जैसे- साबूदाने का रंग, साबूदाने की बनावट आदि। हालांकि, एकदम परफेक्ट साबूदाना खरीद पाना मुश्किल है, लेकिन आप इन टिप्स की मदद से बेकार साबूदाना खरीदने से बच सकती हैं, कैसे? आइए जानते हैं।

साबूदाने का रंग

Sabudana buying  hacks

साबूदाने का रंग हल्का सफेद रंग का होता है। कई महिलाओं को भ्रम होता है कि साबूदाने का रंग सफेद और हल्के पीले रंग का होता है। अगर आप भी इसी भ्रम में हल्के पीले रंग का साबूदाना खरीदकर ले आते हैं, तो जान लें कि उनमें आर्टीफीशियल रंग का इस्तेमाल किया गया हो सकता है, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। (साबूदाने की स्वादिष्ट रेसिपीज)

इसे ज़रूर पढ़ें-मार्केट से ताजे और मीठे सेब खरीदने के अमेजिंग ट्रिक्स

साबूदाने का साइज

आपको साबूदाने को खरीदते वक्त इसके साइज पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि बाजार में छोटे और बड़े दोनों तरह के साबूदाने मिलते हैं। मगर आप हमेशा बड़े और मोती जैसी गोल-गोल साबूदाने का ही चुनाव करें क्योंकि टूटे हुए दाने आपके खाने का स्वाद बेकार कर सकते हैं।

नायलॉन साबूदाना और साबूदाना में अंतर जानें

Sabudana buying hacks in hindi

नायलॉन साबूदाना बड़े होते हैं जो ज्यादातर वड़ा में इस्तेमाल किए जाते हैं। वहीं, साबूदाना छोटे होते हैं, जो खीर और पायसम बनाने के लिए अच्छे माने जाते हैं। आपको दोनों तरह के साबूदाना मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप अपने बजट के अनुसार खरीद सकती हैं। (कैसे बनता है साबूदाना?)

इसे ज़रूर पढ़ें-मूंग दाल खरीदते वक्त जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान

तो अब जब आप भी बाजार से साबूदाना खरीदने जाएं तो इन बातों का विशेष ध्‍यान रखें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह फूड से जुड़े और भी हैक्स एंड टिप्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।