प्याज को कैरेमलाइज करने के ये तरीके नहीं जानते होंगे आप

कैरामेलाइज्ड प्याज अपने मीठे और रिच फ्लेवर के कारण कई डिशेज में गार्निश के रूप में डाले जाते हैं। इसे सुनहरे भूरे रंग में फ्राई करके लाया जाता है और यह हर व्यंजन को स्वादिष्ट बना सकता है। बिरयानी में आपने ऊपर से इसे गार्निश के रूप में डालते हुए देखा होगा। यह प्रोसेस काफी आसान लगता है, लेकिन आपको बता दें कि यह इतना आसान नहीं है।
कई लोग इस चक्कर में प्याज को पूरी तरह से जला देतें। तब प्याज स्वाद बिगाड़ सकता है। कैरामेलाइज्ड प्याज के लिए धैर्य और ध्यान की बहुत जरूरत है। आपको पता होना चाहिए कि प्याज फ्राई करते हुए उससे कितनी देर भूनना है। इस आर्टिकल में हम आपको यह आर्ट सिखाने वाले हैं।
प्याज कैसे होते हैं कैरेमलाइज्ड?
कई लोग शायद इसके बारे में जानते न हों। प्याज तभी कैरेमलाइज होता है, जब इसमें मौजूद शुगर हीट में भुनती है। प्याज में होने वाला शुगर भुनने के कारण टूटता है और धीरे-धीरे उसका रंग बदलता रहता है। आप जितनी देर उसे आंच पर रखते हैं, उतना भूरा होने लगता है। इससे फ्लेवर भी आता है और यही कारण है कि सुनहरा भूरा प्याज मीठा और नमकीन दोनों तरह का स्वाद प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें: प्याज काटते वक्त नहीं निकलेंगे आंसू, फॉलो करें शेफ पंकज के टिप्स
कैरेमलाइजेशन के लिए सही प्याज चुनें
जब कैरेमलाइजेशन की बात आती है तो सभी प्याज एक समना तरीके से भुन नहीं सकते। प्याज की अलग-अलग वैरायटी होती है और यह कैरेमलाइजेशन में काफी मायने रखता है। कुछ प्याज स्वाद में थोड़े मीठे होते हैं, उन्हें अच्छी तरह से कैरेमलाइज किया जा सकता है। ऐसे प्याज में शुगर कॉन्टेंट ज्यादा होता है, जो उसे कैरेमलाइज करने के लिए अच्छा विकल्प बनाता है। वहीं, बाजार में मिलने वाले पीले प्याज को भी आप कैरेमलाइज करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
कैसे करें तैयारी-
सबसे पहले प्याज को छीलकर उसके पतले-पतले टुकड़े काट लें। ध्यान रखें कि जब आप प्याज को स्लाइस करें, तो उनमें एक समानता हो। इससे कैरेमलाइज करने की प्रक्रिया आसान होगी।
प्याज को कैरेमलाइज करने के दो तरीके-
1. धीमी गति से पकाने का तरीका
- एक भारी तले वाली कड़ाही को मीडियम-स्लो आंच पर गर्म करें।
- पैन में थोड़ी मात्रा में तेल या मक्खन डालें और इसे गर्म होने दें।
- पैन में स्लाइस किए हुए प्याज डालें और उन्हें फैला लें। अब प्याज को धीरे-धीरे, बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं, जब तक कि वे नरम न हो जाएं और ट्रांसलूसेंट न हो जाएं।
- इस तरह से लगभग 15-20 मिनट तक प्याज को बीच-बीच में चलाते हुए पकाना है।
- अब आंच को कम कर दें और प्याज को बीच-बीच में हिलाते हुए पकाते रहें। जब प्याज गहरे सुनहरे रंग के होने लगें, तो वे कैरेमलाइज्ड हो गए हैं।
- धैर्य रखें और आंच को तेज करके प्याज को पकने के लिए छोड़ें। इससे प्याज जल सकता है।
2. तेज आंच पर प्याज को सुनहरा करने का तरीका
- मीडियम-हाई आंच पर एक कड़ाही गर्म करें। पैन में थोड़ी मात्रा में तेल या मक्खन डालें और इसे गर्म होने दें।
- पैन में कटा हुआ प्याज डालें और समान रूप से फैलाएं।
- प्याज को लगातार हिलाते हुए पकाएं, जब तक कि वे नरम न हो जाएं और सुनहरा भूरा न हो जाएं। इसमें आपको 10 मिनट का समय लगेगा।
- कैरेमलाइज प्रोसेस को तेज करने के लिए और प्याज की नेचुरल शुगर को बाहर निकालने के लिए एक चुटकी नमक डालकर प्याज को भूनें।
- आप नमक के अलावा प्याज में आधा छोटा चम्मच चीनी भी डाल सकते हैं। दोनों ही चीजें कैरेमालइजेशन के प्रोसेस को तेज करती हैं।
- ध्यान रखें कि प्याज को जलाएं नहीं, क्योंकि ध्यान न देने पर वे जल्दी ही जल सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्याज को छीलने, काटने, फ्राई और स्टोर करने के टिप्स शेफ कुणाल कपूर से जानें
प्याज को कैरेमलाइज करने के अन्य टिप्स-
- प्याज को कैरेमलाइज करते समय धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकाते रहें। इससे उनमें मौजूद शुगर अच्छे से और आराम से कैरेमलाइज होती है।
- ध्यान रखें कि एक साथ बड़े बैच में प्याज को कैरेमलाइज न करें। कम बैच में प्याज एक समान रूप से पकेगा और कैरेमलाइज हो सकेगा।
- एक भारी तले वाली कड़ाही में ही प्याज को भूनना अच्छा रहता है। ऐसे बर्तन में हीट अच्छी तरह से वितरित होती है।
- प्याज कैरेमलाइज हो जाए, तो आप अंत में थोड़ा-सा सफेद सिरके का उपयोग करके उसे फ्लेवरफुल बना सकते हैं। इससे प्याज का स्वाद बढ़ जाता है और स्वीट और सेवरी टेस्ट पा सकते हैं।
- इस प्याज को रेफ्रिजरेटर में एक एयरटाइट कंटेनर में एक सप्ताह तक स्टोर किया जा सकता है। लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसे सील्ड बैग या कंटेनर में फ्रीज करके रखें। सैंडविच, बर्गर, बिरयानी, पिज्जा, सूप, आदि में इसे गार्निश की तरह उपयोग करें।
अगर आप कोशिश करेंगे, तो घर पर भी आसानी से प्याज को कैरेमलाइज किया जा सकता है। एक बार आप भी ट्राई करें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर जरूर करें।
हमें उम्मीद है प्याज को कैरेमलाइज करने का यह तरीका आपको भी पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही कुकिंग टिप्स के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।