Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:59 AM IST

प्याज काटते वक्त नहीं निकलेंगे आंसू, फॉलो करें शेफ पंकज के टिप्स

क्या आपको भी प्याज काटना मुश्किल काम लगता है? तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से प्याज आसानी से कट भी जाएगा और आंसू भी नहीं आएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-03-25, 12:00 IST
how to prevent tears while cutting onions in hindi

प्याज एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिसका इस्तेमाल भारत में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसका उपयोग खाने में भी कई तरह से किया जाता है। कई लोग तो प्याज के इतने शौकीन होते हैं कि ऊपर से तड़का भी लगाते हैं साथ ही सलाद के तौर पर भी खाना पसंद करते हैं। गर्मियों में तो प्याज खाना बहुत ही जरूरी होता है जो लू लगने की समस्या से बचाता है।

यही वजह है कि कच्चा प्याज अधिकतर भारतीय खाने के साथ खाया जाता है, लेकिन प्याज को काटना और धोना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि प्याज काटते वक्त आंखों में जलन होती है, जिसका एहसास काफी देर तक रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको शेफ पंकज के ऐसे हैक्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से प्याज को काटने में बहुत ही आसानी होगी।

साथ ही साथ आपके आंखों से आंसू भी नहीं निकलेंगे। तो देर किस बात की आइए जानते हैं प्याज को काटते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

नुस्खा नंबर- 1

How to cut onions in hindi

शेफ पंकज का यह नुस्खा बहुत ही आसान है, जिसे फॉलो करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले प्याज के छिलके उतार लें। (बाजार जैसी टेस्टी प्याज की डिप कैसे बनाएं)
  • फिर प्याज को बीच से काटें यानि दो हिस्से कर लें।
  • अब एक बाउल में पानी भर लें ध्यान रहे पानी गर्म न हो।
  • फिर प्याज के दोनों हिस्सों को पानी में डालकर भिगो दें।
  • प्याज को लगभग 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
  • बस आपका प्याज काटने के लिए बिल्कुल तैयार है।

इसे ज़रूर पढ़ें-ढाबे के कटे हुए प्याज में क्यों नहीं आती है बदबू? जानें घर पर उसे बनाने का सबसे आसान तरीका

नुस्खा नंबर-2

Onion cutting tips

शेफ पंकज का दूसरा नुस्खा सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है क्योंकि यह नुस्खा बहुत ही अजीब है। इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको बस चिंगम की जरूरत होगी, जिसे प्याज काटते वक्त आपको चबाना है। चिंगम चबाने से न सिर्फ आपको मजा आएगा बल्कि आपकी आंखों से पानी भी नहीं आएगा। (प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू क्यों आते हैं?)

गुनगुने पानी से धोएं

आप प्याज को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि गुनगुना पानी प्याज में मौजूद सुगंध को निकालने का काम करते हैं। साथ ही साथ प्याज में मौजूद बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए आप प्याज को छीलने के बाद कुछ देर के लिए गुनगुने पानी में रख दें और फिर इस्तेमाल करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-पानी से धोने के बाद भी रह जाती है प्याज की बदबू तो करें ये काम

छिलके का आसान तरीका

Onions cutting tips

स्टेप 1- सबसे पहले बाजार से प्याज को ताजा खरीदकर ले आएं।

स्टेप 2-मार्केट से लाने के बाद आप गर्म पानी में भिगोकर रख दें।

स्टेप 3- 5 मिनट बाद छिलकों को हाथों से रगड़ें और प्याज को साफ कर लें।

स्टेप 4-जब प्याज से सभी छिलके उतर जाएं तो साफ पानी से धो लें और सूखने के लिए रख दें।

ये ट्रिक्स आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।