Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:02 PM IST

Homemade Amchur Powder: सिर्फ ₹50 के आम से घर पर बनाएं किलो भर अमचूर पाउडर, बाजार से खरीदना जाएंगी भूल

खाने में खट्टा स्वाद लाने के लिए लोग आमतौर पर अमचूर पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, जो आराम से बाजार में 100-150 रुपये का 1 किलो वाला पैकेट मिल जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे आप घर पर 50 रुपये के आम से किलोभर बना सकती हैं। वह भी एकदम शुद्ध तरीके से। नीचे पढ़ें तरीका।
Updated:- 2026-04-09, 15:26 IST
Homemade Amchur Powder

Homemade Amchur Powder: अक्सर गर्मियों के मौसम में जब बाजार कच्चे आमों से भर जाता है। अब ऐसे लोग इसे खरीदकर घर ले जाते हैं और इससे अलग-अलग डिश खासतौर से अचार या पना बनाने के बारे में तो सोचते हैं, लेकिन क्या आप जानती है कि इसकी मदद से आप अमचूर पाउडर भी आसानी से बना सकती हैं। बाजार में मिलने वाला अमचूर अक्सर मिलावटी होता है और उसका रंग भी गहरा काला सा नजर आता है, लेकिन घर पर बना पाउडर न सिर्फ शुद्ध बल्कि इसकी खुशबू और खटास भी लाजवाब होती है। खास बात यह है कि मात्र ₹50 के कच्चे आम खरीदकर आप आसानी से साल भर के लिए अमचूर पाउडर तैयार कर सकती हैं। यह तरीका इतना सरल है कि इसे जानने के बाद आप कभी भी दुकान से महंगा और मिलावटी पाउडर खरीदना पसंद नहीं करेंगी।

अमचूर पाउडर बनाने के लिए कैसे आम चुनें?

how to make amchoor powder

  • घर पर अमचूर बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज आम का सही चुनाव है। इसके लिए हमेशा ऐसे कच्चे आम लें जो एकदम कड़े हों और जिनमें गुठली अच्छी तरह पड़ चुकी हो।
  • मुलायम या हल्के पके हुए आमों से अमचूर अच्छा नहीं बनता।
  • सबसे पहले इन आमों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
  • इसके बाद पिलर या चाकू की मदद से इनका छिलका उतार लें।
  • अब आम को पतले-पतले स्लाइस में काट लें।
  • आप चाहें तो इन्हें कद्दूकस भी कर सकती हैं क्योंकि स्लाइस जितने पतले होंगे, वे उतनी ही जल्दी और अच्छे से सूखेंगे।

इसे भी पढ़ें- खत्म हो जाए अमचूर पाउडर तो इन चीजों से लाएं कढ़ी और सब्जियों में खट्टापन

अमचूर पाउडर के लिए आम सुखाने का सही तरीका क्या है?

kaccha-aam-ke-fayde-nuksan-raw-mangoes-benefits-and-side-effects-1745482838545

  • कटे हुए आम के टुकड़ों को एक सूती कपड़े या बड़ी थाली पर फैला दें।
  • ध्यान रखें कि टुकड़े एक-दूसरे के ऊपर न हों, वरना उन्हें सूखने में समय लगेगा और उनमें फफूंद लगने का डर रहेगा।
  • इन्हें 2 से 3 दिनों तक तेज धूप में सुखाएं। जब आम के टुकड़े इतने सूख जाएं कि हाथ से तुरंत टूट जाए।
  • अगर उनमें थोड़ी भी नमी रह गई, तो पीसने के बाद पाउडर जल्दी खराब हो सकता है।
  • धूप में सुखाते समय इन्हें किसी पतले कपड़े से ढक दें।

घर पर अमचूर पाउडर कैसे बनाएं?

amchur powder at home

  • आम के टुकड़े जब पूरी तरह सूख जाएं, तो उन्हें मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें।
  • पीसने के बाद तैयार पाउडर को एक महीन छलनी से छान लें।
  • अब शुद्ध अमचूर पाउडर तैयार है।

अमचूर पाउडर को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें?

  • अमचूर पाउडर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए कांच का एयरटाइट जार लें।
  • अब इसमें पाउडर को भरें।
  • यदि आप चाहती हैं कि अमचूर साल भर तक खराब न हो, तो इसमें आधा चम्मच नमक मिलाएं।
  • घर का बना पाउडर बाजार के मुकाबले ज्यादा खट्टा होता है।

इसे भी पढ़ें-  Cooking Tips: इन सब्जियों में नींबू की जगह डालें खटाई, दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।