गर्मियों में इन 3 तरह का बनाएं Sugar Free Ice Cream, स्वाद में भी लगेगी लाजवाब

गर्मियां शुरू होते ही कुछ ठंडा खाने और पीने का मन करता है। ऐसे में बच्चे हों या बड़े, सभी को आइसक्रीम और कुल्फी काफी ज्यादा पसंद आती है। ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार से आइसक्रीम खरीद लाते हैं। हालांकि, ये भले ही स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। इनमें प्रिजर्वेटिव्स का यूज किया जाता है। साथ ही इसमें शुगर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है।
ऐसे में अगर आप हेल्दी आइसक्रीम खाना चाहती हैं तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। हम आपको तीन तरह के शुगर फ्री आइसक्रीम बनाने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीन मानिए, अगर आपने इसे एक बार खा लिया तो बाहर वाली आइसक्रीम का स्वाद भूल जाएंगी। आइए जानते हैं-
-1775102249060.jpg)
केले से बनाएं आइसक्रीम
अगर आपको हेल्दी आइसक्रीम घर पर बनाना है तो आप केले से शुगर फ्री Ice Cream बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए दो पके हुए केले लें। अब इन्हें छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और फ्रीजर में कम से कम चार घंटे के लिए रख दें। अब जमे हुए केले के टुकड़े को मिक्सी में डालकर पीस लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा दूध या ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकती हैं। केले में नेचुरल मिठास होती है, इसलिए इसमें अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती है।
यह भी पढ़ें- Kunafa Ice Cream Recipe: घर पर बनाएं क्रीमी कुनाफा आइसक्रीम; जानें रेसिपी
-1775102260795.jpg)
आम योगर्ट आइसक्रीम आएगा पसंद
गर्मियों में अगर कोई फल सबसे ज्यादा खाया जाता है तो वो आम ही है। आम का स्वाद तो लगभग सभी को खूब पसंद आता है। ऐसे में आप आम से भी घर पर आइसक्रीम बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक कप पका हुआ आम लें। इसमें आधा कप दही मिलाएं। दही एकदम से फ्रेश होनी चाहिए। अब दोनों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें और किसी गिलास, कटोरी या कुल्हड़ में करके इसे फ्रीजर में 5-6 घंटे के लिए रख दें।
यह भी पढ़ें- फ्रेंच फ्राइज के साथ आइसक्रीम? ट्राई करें ये अतरंगी कॉम्बिनेशन, स्वाद में नहीं होगा कोई कॉम्प्रोमाइज
-1775102268972.jpg)
कोकोनट मिल्क आइसक्रीम बनाएं
शायद ही आपने बाजारों में भी कोकोनट मिल्क आइसक्रीम खाई होगी। ये हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी काफी होती है। इसे बनाने के लिए एक कप नारियल का दूध लें। अब उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट कर ग्राइंड करके भी डाल सकती हैं। अब इसे अच्छे से मिलाकर आइसक्रीम मोल्ड में करके फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। ये आइसक्रीम क्रीमी होती है।
यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में आइसक्रीम के डिब्बों का लग गया ढेर? सोचने के बजाय अपनाएं ये इस्तेमाल वाले तरीके
तो अगर आप भी बाजार से नहीं बल्कि घर का बना हेल्दी आइसक्रीम खाना चाहती हैं तो आप ऊपर बताए गए 3 चीजों से घर पर आइसक्रीम बना सकती हैं। ये हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होती हैं।
यह भी पढ़ें- आइसक्रीम को गाढ़ा करने के लिए क्या मिलाएं? काम आएंगे ये डेयरी टिप्स
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।