Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

विदेश में परफेक्ट इंडियन स्टाइल भाजी बनाने के देसी टिप्स

पाव तो आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन मुंबई देसी स्टाइल भाजी मिलना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आपको किसी भी तरह का रिस्क लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके साथ इसे बनाने के आसान ट्रिक्स साझा कर रहे हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-26, 04:00 IST
homemade indian style bhaji

अगर यह कहा जाए कि इंडिया का सबसे पॉपुलर स्नैक्स पाव भाजी है, तो गलत नहीं होगा। आज के दौर में पाव भाजी हर घर में खाना पसंद की जाती है, खासकर मुंबई में। मुंबई में तो पाव भाजी बड़े ही चाव से खाई और बनाई जाती है। इसलिए जब भी पाव भाजी बाहर से ऑर्डर की जाती है, तो लोग मुंबई के स्वाद वाली पाव भाजी देखते हैं। 

मगर विदेश में रहकर मुंबई का स्वाद लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप विदेश में रह रहे हैं, तो इसके बारे में हो सकता है आपको कम जानकारी हो। ऐसा भी हो सकता है कि आपने कोई प्लानिंग न की हो। इसलिए हम आपकी मदद के लिए हाजिर हैं। अगर आप भी इस समय घर नहीं आ पाएंगे तो कोई बात नहीं।

इस बार विदेश में रहकर ही मुंबई जैसी पाव भाजी बनाएं और अपने फिरंगी दोस्तों के साथ शेयर करें। हम इस लेख के जरिए ऐसे कुछ टिप्स भी बताएंगे, जिनकी मदद से आपके लिए इसे बनाना और भी आसान होगा। 

पाव भाजी

Bhaji style making tips

पाव भाजी एक ऐसी डिश है, जिसे बड़े ही चाव से खाया जाता है। बता दें भाजी बची हुई सब्जियों के साथ टमाटर और आलू को मैश करके बनाया जाता है। पहले बॉम्बे कॉटन एक्सचेंज मिल के बाहर ही स्टॉल वाले खड़े होकर काम करने वालों के लिए यह तैयार करना पड़ा। धीरे-धीरे इन मिल्स की संख्या बढ़ती गई और वे पूरे मुंबई में फैलने लगीं। 

इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में झटपट बनाएं स्वादिष्ट पहाड़ी वड़ी, जानें बनाने का आसान तरीका

इसी तरह पाव भाजी भी इन मिल्स के साथ मुंबई के हर इलाके में मौजूद होती चली गई। इस तरह पाव भाजी न केवल एक स्ट्रीट फूड आइटम बन गई, बल्कि यह मजदूरों का वो दोस्त बन गया जो देर रात उनकी भूख मिटाने लगी। फिर धीरे-धीरे पाव भाजी पूरे देश में फेमस होने लगी, जिसे आज के दौर में हर घर पर खाया जाता है। 

भाजी बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स

Pav bhaji making tips

भाजी पारंपरिक रूप से बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती, लेकिन अगर आप एक मजेदार ग्रेवी बनाना चाहते हैं, तो इन सामग्रियों का इस्तेमाल करें।

सामग्री

  • आलू- 2 उबले हुए
  • मटर- आधा कप
  • फूल गोभी- आधा कप (बारीक कटी हुई)
  • गाजर- आधा कप  (बारीक कटी हुई)
  • प्याज- 2 (बारीक कटे हुई)
  • अदरक- 1 चम्मच पेस्ट
  • जीरा पाउडर- 1/4 चम्मच
  • पाव भाजी मसाला- 1/2-1 चम्मच
  • नींबू- 2 चम्मच रस
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 2 चम्मच
  • मक्खन- 2 चम्मच
  • हरा धनिया- थोड़ा-सा (बारीक कटा हुआ)
  • पाव बन्स- 8    
  • टमाटर- 1-2 (बारीक कटे हुए)
  • शिमला मिर्च- 1/2 कप (कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • हल्दी- 1/4 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1/4 चम्मच

भाजी बनाने की विधि

  • भाजी बनाने के लिए सभी सामग्रियों को इकट्ठा करके रख लें। सभी सब्जियों को धोकर छिलके उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।  
  • अब एक कुकर में पानी और नमक डालें और सभी सब्जियों को डालकर उबालने के लिए रख दें। अब उबली हुई सब्जियों को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
  • पिसी हुई सब्जियों को एक बाउल में डालें और गैस पर एक पैन को गर्म होने के लिए रख दें। फिर 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें और प्याज डालकर भून लें। 
  • हल्का ब्राउन प्याज होने पर टमाटर, अदरक और दूसरे मसाले डाल दें और अच्छी तरह से भून लें। जब टमाटर और सभी चीजें अच्छी तरह से पक जाएं, तो पाव का मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और हल्दी डाल दें।
  • जब मसाले से तेल अलग होने लगे तब आप इसमें हल्का पानी और पिसी हुई सब्जियों को डालकर भाजी की ग्रेवी तैयार करें।  
  • इस भाजी में ऊपर से 2 चम्मच नींबू का रस डालें। पाव भाजी का मसाला भी 1/2 चम्मच ऊपर से छिड़कें और इसे अब अच्छे से 2-3 मिनट तक पकने दें।
  • आपकी पाव भाजी की भाजी खाने के लिए तैयार है आप गैस बंद कर दें। इसे तड़का लगाने में आपको 10-15 मिनट का समय ही लगता है यानी अब तक आपको सिर्फ 20-25 मिनट ही लगे हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- तिल और उड़द दाल से बनाई जाती है यह खास डिश, खाने में है बेहद स्वादिष्ट

मम्मी के टिप्स

Pav bhaji in hindi

  • भाजी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे भाजी का स्वाद खराब नहीं होगा और दही से स्वाद भी यूनिक बन जाएगा।
  • कई लोग भाजी में चने की दाल डालना पसंद करते हैं। आप पिसी हुई चने की दाल का इस्तेमाल भाजी में करें।
  • टैपिओका कसावा जड़ से प्राप्त होता है। ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए इसका स्टार्च आपकी बहुत मदद कर सकता है। 
  • इतना ही नहीं आप इसके पानी को शुरू में ही ग्रेवी में डालें तो भी ग्रेवी गाढ़ी हो सकती है। 

     

हमें उम्मीद है कि हमारी सीरीज 'दिल से इंडियन' आपको पसंद आ रहा होगा। इसे लेकर अगर आपके कोई सजेशन हैं तो हमारे आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही रेसिपीज जानने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit- (@Freepik) 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।