बाजार जैसा अंगूर जैम घर पर तैयार करें, जानें रेसिपी

रोटी, ब्रेड और टोस्ट के साथ बड़े चाव से खाया जाने वाला जैम, सभी को बेहद पसंद होता है। जैम का नाम सुनकर बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है। ऐसे बच्चे जो खाने में नखरे दिखाते हैं, वो भी जैम खाने से मना नहीं कर पाते हैं। इस भारी डिमांड को देखते हुए आज मार्केट में कई फ्लेवर के फ्रूट जैम आने लगे हैं, जिन्हें लोग आप अपनी पसंद के हिसाब से चुनते हैं। हालांकि आजकल मार्केट के सामानों में मिलावट का रिस्क होता है, ऐसे में बाजार के जैम खाना बच्चों की सेहत के लिए रिस्की हो सकता है।
ग्रेप्स जैम Recipe Card
आज के रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको ग्रेप्स जैम की रेसिपी बनाना सिखाएंगे।
Ingredients
- हरा अंगूर- 500 ग्राम
- चीनी- स्वादानुसार
- साइट्रिक एसिड- 1/4
- फूड कलर- 1 चुटकी
- नींबू का रस- 1 टेबलस्पून
Step
- Step 1:
ग्रेप्स जैम बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को अच्छी तरह से धो लें और मिक्सी में अंगूर और चीनी को अच्छी तरह से पीस लें।
- Step 2:
अंगूर और चीनी जब आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो उसे एक बर्तन में निकालकर अलग कर लें।
- Step 3:
पीसे हुए अंगूर के रस को छन्नी की मदद से छानकर रस को अलग कर लें,अब एक बर्तन लें और गैस पर गर्म करें। बर्तन गर्म होने के बाद उसमें अंगूर के रस को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- Step 4:
जब अंगूर का रस गाढ़ा हो जाए तो उसे एक बर्तन में रखकर अलग कर लें और कुछ देर थंडा होने के लिए रख दें।
- Step 5:
जब अंगूर का रस सेट हो जाए तो उसे जार में रखकर अलग कर लें। जब भी भूख लगे इसे ब्रेड या टोस्ट के साथ सर्व करें।
आज के ‘रेसिपी ऑफ द डे’ में हम आपको अंगूर जैम की रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जिसे आप बड़ी ही आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं अंगूर जैम की रेसिपी के बारे में-
विधि-
- ग्रेप्स जैम बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को अच्छी तरह से धो लें।
- अब मिक्सी में अंगूर और चीनी को अच्छी तरह से पीस लें।
- अंगूर और चीनी जब आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो उसे एक बर्तन में निकालकर अलग कर लें।
- इसके बाद पीसे हुए अंगूर के रस को छन्नी की मदद से छानकर रस को अलग कर लें।
- अब एक बर्तन लें और गैस पर गर्म करें, बर्तन गर्म होने के बाद उसमें अंगूर के रस को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
इसे भी पढ़ें-नई दुल्हन पहली होली पर बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज
- अंगूर का रस जब हल्का पक जाए तो उसमें नींबू रस और चुटकी भर फूड कलर डालकर धीमी आंच पर थोड़ी देर और पकाएं।
- जब अंगूर का रस गाढ़ा हो जाए तो उसे एक बर्तन में रखकर अलग कर लें और कुछ देर थंडा होने के लिए रख दें।
- जब अंगूर का रस सेट हो जाए तो उसे जार में रखकर अलग कर लें। जब भी भूख लगे इसे ब्रेड या टोस्ट के साथ सर्व करें।
तो ये है ग्रेप्स जैम की आसान रेसिपी, जिसे आप बड़ी ही आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। आपको हमारी यह रेसिपी अगर पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी रेसिपीज के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- google searches
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।