Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

Bread Crisps Recipe: मेहमानों के लिए कम समय में तैयार करें ये टेस्टी ब्रेड क्रिस्प्स, इन चीजों की लगेगी जरूरत

अगर आप भी मेहमानों के लिए कम समय में नाश्ता तैयार करना चाहती है, तो आप टेस्टी ब्रेड क्रिस्प्स को घर पर तैयार कर सकती है।
Updated:- 2025-06-11, 14:37 IST
image

घर पर कब अचानक से मेहमान आ जाएं पता नहीं चलता है। ऐसे में कई बार घर पर नाश्ता तैयार नहीं होता है, जिस वजह से अधिकतर लोग कम समय में तैयार होने वाला नाश्ता बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी कम समय में बनने वाले नाश्ते की रेसिपी तलाश रही है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्रेड क्रिस्प्स की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर 10 मिनट में बना सकती हैं।

ब्रेड क्रिस्प्स बनाने की आसान रेसिपी

1 - 2025-06-11T133928.105

कम समय में अगर आप भी ब्रेड से कुछ बनाना चाहती हैं, तो सबसे पहले आप अपनी पसंदीदा ब्रेड खरीद लें। आप चाहें तो ब्राउन, व्हाइट या कोई दूसरी ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अब आप ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले। आप इसे किसी भी शेप में काट सकती है। आप चाहे तो इसे सर्कल या स्क्वायर शेप भी दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें: होममेड ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के बेसिक टिप्स शेफ रणवीर बरार से जानें

मसालों का करें इस्तेमाल

अब एक कंटेनर में थोड़ा शुद्ध घी डाल दे। इस घी के साथ आप अपने पसंदीदा मसाले मिक्स कर सकती है। इसमें आप हल्दी, मिर्च, नमक से लेकर चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो जैसे कई तरह के मसाले को मिक्स कर सकती हैं। सभी मसाले स्वाद अनुसार ही डालें। इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद ब्रेड के ऊपर ब्रश की मदद से अच्छी तरह से इसे लगा दे।

इन टिप्स को करें फॉलो

2 - 2025-06-11T133924.476

आप इस नॉन स्टिक तवे या पैन पर धीमी आंच पर रखकर सेक कर सकती है। आप चाहे तो इसे बनाने के लिए ओवन का इस्तेमाल भी कर सकती है। अगर आप ब्रेड क्रिस्प्स को कुरकुरे बनाना चाहती है, तो ब्रेड को पतला काटे इससे आपको यह और ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा। अगर आप ब्रेड क्रिस्प्स को स्टोर करने वाली है, तो पहले इसे ठंडा होने दे। उसके बाद एयर टाइट डब्बे में पैक कर रख दे। आप इसे 3 दिन से ज्यादा दिन तक ना रखें।

यह भी पढ़ें: Ghee For Skin: घी बढ़ा सकता है आपके चेहरे की चमक, एक्सपर्ट से जानें फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।