घर पर बनाएं 2 तरह के हेल्दी Golgappe, इन 5 फ्लेवर वाले पानी के साथ आएगा दोगुना स्‍वाद

गोलगप्पे का नाम सुनते ही हम सभी के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अक्सर लोग इसे हेल्दी नहीं मानते है। अगर आप भी स्वाद के साथ सेहत का ध्यान रखना चाहती हैं, तो घर पर ओट्स और रागी से गोलगप्पे बना सकती हैं। ये 5 फ्लेवर के पानी के साथ खूब अच्‍छे लगेंगे।
Updated:- 2026-05-05, 14:46 IST
image

हमारे यहां भारत में सभी को खाने पीने का बहुत शौक है। यहां हमारे घरों में तो तरह-तरह की चीजें बनती ही हैं, साथ ही लोग स्ट्रीट फूड भी खूब चाव से खाते हैं। स्ट्रीट फूड की बात जब भी आती है तो लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल गोलगप्पे का ही आता है। लड़कियां तो गोलगप्पे की दीवानी होती हैं, लेकिन बाहर स्ट्रीट फूड के गोलगप्पे अनहेल्दी तो होते ही हैं, साथ ही हाइजीन भी नहीं मेंटेन किया जाता है।

ऐसे में आप चाहें तो घर पर हेल्दी गोलगप्पे बना सकती हैं। खास बात तो ये है कि इसमें मैदे का भी इस्तेमाल नहीं होगा। आज हम आपको अपने इस लेख में ओट्स और रागी से गोलगप्पे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इन्हें बनाने का तरीका बहुत आसान है। आइए जानते हैं-

healthy golgappa recipe (1)

ओट्स के गोलगप्पे बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप ओट्स (पीसकर आटा बना लें)
  • 2 चम्मच सूजी
  • थोड़ा सा नमक
  • पानी (आटा गूंथने के लिए)

यह भी पढ़ें- अब गोलगप्पे सिर्फ पानी के साथ ही नहीं, इन 'स्पेशल रेसिपी' में भी आएंगे काम, जानें बची हुई पूरियों से क्या बना सकती हैं?

बनाने का तरीका भी जानें

  • इसे बनाने के लिए ओट्स का आटा, सूजी और नमक मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें
  • अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें
  • अब छोटी-छोटी पूरियां बेल लें
  • इसके बाद मीडियम फ्लेम पर तेल में फ्राई कर लें

बस ध्यान रहे कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो, नहीं तो पूरियां सही से फूलेंगी नहीं।

यह भी पढ़ें- Ramen, Laphing या Golgappe: जब जुबान पर चढ़ता है तेज मिर्च-मसाला, तब शरीर में क्या होता है? जानें इसके पीछे का साइंस

रागी के गोलगप्पे बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप रागी का आटा
  • 2 चम्मच सूजी
  • चुटकी भर बेकिंग सोडा (ऑप्शनल)
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल

यह भी पढ़ें- गोलगप्पे के पानी की ये 3 रेसिपीज आपके डाइजेशन को रखेंगी दुरुस्त

बनाने का तरीका भी जानें

  • ऊपर बताई गई सभी चीजों को मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें
  • मोयन डालना न भूलें
  • अब 10 मिनट के लिए आटे को ढककर रख दें
  • इसके बाद छोटी पूरियां बेलकर तेल में तल लें

ध्यान रहे कि रागी का आटा थोड़ा सूखा होता है, इसलिए पानी धीरे-धीरे डालें।

healthy golgappa recipe (2)

5 तरह के पानी बढ़ाएंगे गोलगप्पे का स्वाद

  • पुदीना पानी
  • इमली का खट्टा-मीठा पानी
  • जीरा पानी
  • लहसुन का पानी
  • आम का पानी

किस चीज की करें स्टफिंग?

  • उबले हुए चने
  • उबले आलू
  • स्प्राउट्स (अंकुरित दाल)

यह भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरे गोलगप्पे और चटपटा पानी

इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें और कुछ बेसिक मसाले के साथ स्वादानुसार नमक भी डाल दें। इससे खाने का स्वाद बढ़ जाएगा।

तो अगर आप भी बाहर के गोलगप्पे खाती थीं, तो एक बार ओट्स और रागी से बने गोलगप्पे घर पर बनाएं। ये काफी हेल्दी भी होते हैं और सभी को पसंद भी आते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।