बच्चों को टिफिन में बनाकर दें हेल्दी आलू रोल
आजकल बच्चों की टिफिन में उनकी मम्मी उन्हें मैगी देने लगीं हैं। हद है... मेहनत करने से बचने के लिए बच्चों को ही अनहेल्दी चीज देने लगी हैं आप। प्लीज ऐसा ना करें। और अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो बहुत अच्छी बात है। अब आप सोच रही होंगी सुबह की भाग-दौड़ में रोज अच्छी और हेल्दी चीजें टीफिन में देना मुमकिन नहीं। लेकिन अगर हम कहें कि ये मुमकिन है तो...?
हां हैरान होने की बात नहीं। क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हें हेल्दी आलू रोल बाने की विधि जो टेस्टी भी होते हैं।
आलू रोल बनाने के लिए जरूरी चीजें-
- 250 ग्राम उबले आलू
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बडा चम्मच चाट मसाला
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया
- हरी मिर्च
- 2 कप आटा
- आधा कप मैदा
- 1 चम्मच तेल
बनाने की विधि
- सबसे पहले मैदा, आटा, तेल, नमक और पानी मिला कर गूंथ लें।
- बाकी सभी चीजों को एक साथ मिला लें।
- गूंधे हुए आटे की बड़ी आकार की रोटी बनाकर हल्का-हल्का सेंक लें।
- तैयार रोटी पर आलू का मिश्रण अच्छी तरह से फैला लें औऱ उसके रोल बना लें।
- किनारे से रोल को मैदे के पेस्ट से बन्द कर दें।
- अब तैयार रोल को गरम तेल में तल लें।
- अब अपने बच्चे के लिए ये रोल चटनी के साथ टिफिन में पैक कर लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।