टेस्ट को देना है नया ट्विस्ट तो Fluffy Souffle ऑमलेट बनाएं, जानें रेसिपी

अगर आप भी कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार आप भी Fluffy Souffle ऑमलेट की रेसिपी करें ट्राई।
Updated:- 2022-03-04, 10:04 IST
fluffy souffle omelette recipe tips

सुबह-सुबह ब्रेड के साथ ऑमलेट खाना लगभग हर कोई पसंद करता है। कई लोगों के पास सुबह में ऑफिस जाने के लिए अधिक समय नहीं रहता है, तो झट से ऑमलेट बनाते हैं और नाश्ता करके ऑफिस निकल जाते हैं। कई घर में ऐसे बच्चे भी होते हैं जो सुबह-सुबह नाश्ते में ऑमलेट ही खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह का ऑमलेट खाकर बोर हो गए हैं, तो टेस्ट को नया ट्विस्ट देने के लिए आपको Fluffy Souffle ऑमलेट की रेसिपी ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इसे बना बेहद ही आसान है, तो आइए जानते हैं।

Fluffy Souffle ऑमलेट Recipe Card

इस आसान विधि से बनाएं Fluffy Souffle ऑमलेट

★★★★
Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 6 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Others
Calories: 70
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • अंडे-4
  • बटर-2 चम्मच
  • प्याज-1/2 बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च-1 बारीक़ कटी हुई
  • धनिया पत्ता-1 चम्मच
  • चीनी-1 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    Fluffy Souffle ऑमलेट बनाने के लिए पहले सभी सामग्री को इकट्टा कर लें।

  2. Step 2:

    अब अंडे को फोड़कर पीले वाले हिस्से को एक अलग बर्तन में निकाल लें।

  3. Step 3:

    ठीक वैसे ही सफ़ेद वाले हिस्से को अलग बर्तन में निकाल लें।

  4. Step 4:

    अब सफ़ेद वाले हिस्से में एक चम्मच चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें।

  5. Step 5:

    इधर पीले वाले हिस्से में नमक, प्याज आदि सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

  6. Step 6:

    अब सफ़ेद और पीले वाले मिश्रण को एक साथ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

  7. Step 7:

    इसके बाद एक पैन में बटर डालकर गर्म करें और मिश्रण को डालकर अच्छे से दोनों साइड पका लें।

  8. Step 8:

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

बनाने का तरीका

  • Fluffy Souffle ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी सामग्री को इकट्टा कर लें। इसके बाद अंडे को फोड़कर पीले वाले हिस्से और सफ़ेद वाले हिस्से को अलग-अलग बर्तन में रख लें।
  • इसके बाद अंडे के सफ़ेद वाले हिस्से में एक चम्मच चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसे तब तक मिक्स करें जब तक चीनी अच्छे से घुल न जाए। मिक्स करने के बाद इसे अलग रख दें।

fluffy souffle omelette recipe inside

इसे भी पढ़ें: चावल के आटे से बनाएं ये लजीज रेसिपीज, करेंगे सभी पसंद

  • इधर अंडे के पीले वाले हिस्से में नमक, मिर्च, प्याज आदि सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब पीले वाले हिस्से को सफ़ेद वाले मिश्रण में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद एक पैन में बटर डालकर गर्म करें। बटर गर्म होने पर अंडे का मिश्रण डालकर दोनों साइड अच्छे से पका लें और गैस को बंद कर दें।(बनाएं चीज़ी वेजीटेबल आमलेट)
  • नोट: आप चाहें तो इस ऑमलेट में हरी मिर्च, धनिया पत्ता और प्याज बिना डालें भी बना सकती हैं क्योंकि, कई लोग इनके बिना भी Fluffy Souffle ऑमलेटको खाना पसंद करते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।